{"_id":"65463a7f4afa60c66307722b","slug":"uttarakhand-transport-corporation-roadways-bus-will-start-for-jaipur-and-dharamshala-from-november-5-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand; यात्रियों को सीधी बस सेवा का मिलेगा फायदा, जयपुर और धर्मशाला के लिए कल से शुरू होगी रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand; यात्रियों को सीधी बस सेवा का मिलेगा फायदा, जयपुर और धर्मशाला के लिए कल से शुरू होगी रोडवेज बस
Sat, 04 Nov 2023 06:09 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 04 Nov 2023 06:09 PM IST
सार
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ग्रामीण डिपो के शाखा अध्यक्ष अतुल पोखरियाल ने बताया, निगम ने धर्मशाला और जयपुर के लिए साधारण बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। पांच नवंबर को आईएसबीटी देहरादून से शाम साढ़े पांच बजे धर्मशाला और शाम सात बजे जयपुर के लिए बस चलेगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड रोडवेज बस
विस्तार
उत्तराखंड परिवहन निगम ने देहरादून से जयपुर और हिमाचल के धर्मशाला के लिए पांच नवंबर से बस सेवा शुरू करेगा। इससे जयपुर और धर्मशाला जाने वाले यात्रियों को सीधी बस सेवा मिलने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
लंबे समय से दोनों जगह के लिए परिवहन निगम की बस चलाने की मांग की जा रही थी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ग्रामीण डिपो के शाखा अध्यक्ष अतुल पोखरियाल ने बताया, निगम ने धर्मशाला और जयपुर के लिए साधारण बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Bageshwar Dham: देहरादून में सजा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, बस कुछ ही देर में खत्म होगा श्रद्धालुओं का इंतजार
विज्ञापन
पांच नवंबर को आईएसबीटी देहरादून से शाम साढ़े पांच बजे धर्मशाला और शाम सात बजे जयपुर के लिए बस चलेगी। धर्मशाला जाने वाली बस वाया पांवटा साहिब, चंडीगढ़, ऊना, कांगड़ा होते हुए धर्मशाला जाएगी। जयपुर जाने वाली बस दिल्ली, गुरुग्राम होते चलेगी।