{"_id":"61fe8b242869a026247e4cac","slug":"uttarakhand-tourist-dies-who-came-to-see-mussoorie-snow","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: बर्फ देखने मसूरी आए दिल्ली के पर्यटक की मौत, एक घायल युवती को हायर सेंटर किया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: बर्फ देखने मसूरी आए दिल्ली के पर्यटक की मौत, एक घायल युवती को हायर सेंटर किया रेफर
Sat, 05 Feb 2022 08:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 05 Feb 2022 08:06 PM IST
सार
स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को खाई से बाहर निकाला और हायर सेंटर रैफर किया, जबकि युवक की मौके पर ही मौत हो कई थी।
विज्ञापन
मसूरी में दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मसूरी शहर के हाथी पांव मार्ग पर एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि शहर के हाथी पांव रोड बांसाघाट के पास दिल्ली के पर्यटकों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त कार में एक युवती और एक युवक सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को खाई से बाहर निकाला और हायर सेंटर रैफर किया, जबकि युवक की मौके पर ही मौत हो कई थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार दिल्ली नंबर की कार डीएल 1 सीएए1000 में एक युवक एक युवती मसूरी में बर्फ देखने के लिए आए थे,लेकिन हाथी पांव मार्ग बांसाघाट के पास वाहन अनियंत्रित होने से दोनों कार समेत गहरी खाई में गिर गए। हादसे में कार सवार रिठाला दिल्ली के रहने युवक युवक यश राणा पुत्र गजेन्द्र राणा की मौत हो गई, जबकि घायल युवती वंशिका को उपचार के लिए देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन