{"_id":"5f15647d0a70b26f0e683d4d","slug":"uttarakhand-tourism-secretary-walk-18-km-to-reviewed-kedarnath-dham-re-construction-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : 18 किमी पैदल चल पर्यटन सचिव ने केदार धाम के कार्यों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : 18 किमी पैदल चल पर्यटन सचिव ने केदार धाम के कार्यों का लिया जायजा
Mon, 20 Jul 2020 04:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 20 Jul 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने 18 किलोमीटर पैदल चल कर केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सार्वजनिक उपक्रमों के माध्यम से किए जाने वाले 104 करोड़ के कार्यों का आंकलन किया। सचिव ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड सिर्फ पूजा पाठ के कार्यों तक सीमित न रहे। बोर्ड को यात्रियों की सुविधाओं के लिए अतिरिक्त कार्य करने को कहा है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निरीक्षण के दौरान अन्य विभागों की ओर से बिना अनुमति किए जा रहे कार्यों को तत्काल रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निगरानी में केदारनाथ धाम में किए जा रहे अस्थापना विकास के कार्यों का जायजा लेने के लिए सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर 18 किलोमीटर पैदल चल कर केदारनाथ पहुंचे। सचिव ने कहा कि यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए अगले सप्ताह तक देवस्थानम बोर्ड को शासन की ओर से पांच करोड़ का बजट जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों का विजन बड़ा होना चाहिए, तभी वे शासन की मंशा पर खरा उतर सकेंगे।
विज्ञापन
स्थानीय पंडा पुरोहितों की ओर से इशानेश्वर मंदिर बनाने की अनुमति और परिसर में घंटी लगाने की मांग की गई। सचिव ने भरोसा दिया कि मंदिर के समीप पर्याप्त भूमि और निर्माण की अनुमति शीघ्र दी जाएगी। यह कार्य मास्टर प्लान के अनुसार किया जाएगा। सचिव ने शौचालयों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए सुलभ इंटरनेशनल को 48 अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन