फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Tourism Minister Satpal Maharaj doing Kailash Darshan from Old Lipulekh Pass

Uttarakhand: पर्यटन मंत्री ने ओल्ड लिपुलेख पास से किए कैलाश दर्शन, कहा- अब चीन जाने की जरूरत नहीं

Mon, 24 Jun 2024 10:45 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 24 Jun 2024 10:45 PM IST
सार

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज पिथौरागढ़ भ्रमण के तहत धारचूला, गुंजी नाभीढांग (ओम पर्वत) होते हुए सोमवार को जोलिंगकोंग पहुंचकर ओल्ड लिपुलेख पास की चोटी पर पहुंचकर भगवान शिव के निवास कैलाश के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

विज्ञापन
Uttarakhand Tourism Minister  Satpal Maharaj doing Kailash Darshan from Old Lipulekh Pass
पर्यटन मंत्री ने किए ओल्ड लिपुलेख पास से कैलाश दर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने ओल्ड लिपुलेख के पास से कैलाश के दर्शन किए हैं। 18 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर कैलाश के दर्शन करने के बाद मंत्री ने शिव भक्तों को संदेश दिया है कि महादेव के निवास कैलाश पर्वत के दर्शन के लिए अब उन्हें चीन जाने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन


प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज पिथौरागढ़ भ्रमण के तहत धारचूला, गुंजी नाभीढांग (ओम पर्वत) होते हुए सोमवार को जोलिंगकोंग पहुंचकर ओल्ड लिपुलेख पास की चोटी पर पहुंचकर भगवान शिव के निवास कैलाश के दर्शन कर पूजा अर्चना की। वह प्रदेश के पहले ऐसे मंत्री हैं, जिन्होंने पिथौरागढ़ स्थित ओल्ड लिपुलेख पास की 18,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर कैलाश के दर्शन किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने संदेश दिया कि अब भक्तों को चीन जाने की जरूरत नहीं है, वह भारत भूमि उत्तराखंड में आकर भी कैलाश के भव्य और दिव्य दर्शन कर सकते हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand Tourism Minister  Satpal Maharaj doing Kailash Darshan from Old Lipulekh Pass

महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 12 अक्तूबर की सुबह जब से आदि कैलाश के दर्शन किए, तब से बड़ी संख्या में शिव भक्त जोलिंगकोंग पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी यहीं से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कर योग के महत्व को बताया।

उन्होंने कहा कि 2019 से कैलाश मानसरोवर यात्रा बंद होने के कारण शिव भक्त कैलाश पर्वत के दर्शन नहीं कर पा रहे थे। इसलिए सरकार ने तय किया कि वह ओल्ड लिपुलेख पास से उन्हें कैलाश के दर्शन करवाएगी। ओल्ड लिपुलेख पास की पहाड़ी के ऊपर से पवित्र कैलाश पर्वत के दिव्य दर्शनों के दौरान महाराज के साथ भारतीय सेना, आईटीबीपी और पुलिस के कई जवान भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed