फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Top 5 News Today 19 September 2021

उत्तराखंड: चुनाव से पहले केजरीवाल ने खेला बड़ा दांव और ऋषिकेश में राफ्टिंग शुरू, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...

Sun, 19 Sep 2021 04:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 Sep 2021 04:56 PM IST
सार

उत्तराखंड में चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दांव खेला है। वहीं, रविवार से ऋषिकश में राफ्टिंग शुरू हो गई है। उधर, रुद्रप्रयाग जिले में भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand Top 5 News Today 19 September 2021
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार महीने बाद पर्यटक अब योगनगरी ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग के रोमांच का मजा ले पाएंगे। वहीं, देहरादून के पटेलनगर स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एमबीबीएस के छात्र से रैगिंग का मामला सामने आने के बाद अब पांच छात्रों को छात्रावास से निष्कासित कर दिया गया है। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...

विज्ञापन


उत्तराखंड में केजरीवाल ने खेला बड़ा दांव: छह महीने में एक लाख नौकरी और हर महीने पांच हजार भत्ता
पहले से ही कहा जा रहा था कि तीसरी बार उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रहार कर सकते हैं और ऐसा ही हुआ। 
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस परिवर्तन यात्रा: दूसरे दिन रुड़की में भरी हुंकार, कहा- पूरे उत्तराखंड में चल रही है परिवर्तन की बयार
प्रदेश में सत्ता बदलने और सरकार के द्वारा महंगाई, पेट्रोल-डीजल में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी ,भ्रष्टाचार , बेरोजगारी, तीन कृषि कानून को लेकर कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा हरिद्वार रुड़की के बाद विधानसभा कलियर पहुंची।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


उत्तराखंड: फिर डोली धरती, रुप्रयाग में आया भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 3.3 रही तीव्रता
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में आज रविवार को भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर पर रुद्रप्रयाग में भूकंप महसूस किया गया। जिसकी तीव्रता 3.3 रिक्टर बताई गई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड : गंगा पूजन के बाद आज से ऋषिकेश में राफ्टिंग शुरू, मंत्री सतपाल महाराज और सुबोध उनियाल रहे मौजूद
चार महीने बाद पर्यटक योगनगरी में रिवर राफ्टिंग के रोमांच का मजा ले पाएंगे। रविवार से ऋषिकेश में राफ्टिंग शुरू हो गई है। आज राफ्टिंग व्यवसायियों ने खारास्रोत घाट पर गंगा पूजन कर इसकी शुरुआत की।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

देहरादून: ...तो दून मेडिकल कॉलेज प्रशासन की कार्रवाई कर रही रैगिंग की पुष्टि, पांच छात्रों को मिली सजा
देहरादून के पटेलनगर स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एमबीबीएस के छात्र से रैगिंग का मामला सामने आने के बाद अब पांच छात्रों को छात्रावास से निष्कासित कर दिया गया है। कॉलेज ने रविवार को पांच एमबीबीएस छात्रों को छात्रावास से निष्कासित कर दिया है। हालांकि जांच अभी जारी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed