फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Top 5 News Today 14 September 2021

उत्तराखंड: देहरादून पहुंचे नए राज्यपाल और विधानसभा के बाहर कांग्रेसियों का धरना, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...

Tue, 14 Sep 2021 07:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 Sep 2021 07:13 PM IST
सार

उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह आज मंगलवार को देहरादून पहुंच गए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की समीक्षा की। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand Top 5 News Today 14 September 2021
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शीघ्र शुरू कराने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के बाहर धरना दिया। वहीं, मंगलवार तड़के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए पूजन और प्राण प्रतिष्ठा के बाद नैनीताल के नैना देवी मंदिर परिसर में मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमा को भक्तों के दर्शनार्थ रखा गया। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...

विज्ञापन


उत्तराखंड: देहरादून पहुंचे नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, बुधवार को लेंगे शपथ
उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह आज मंगलवार को देहरादून पहुंच गए हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, गणेश जोशी और स्वामी यतीश्वरानंद ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: सीएम धामी ने की ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की समीक्षा, सुरंग के अंदर जाकर लिया कार्यों का जायजा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की समीक्षा की। सीएम ने अधिकारियों से ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


उत्तराखंड: चारधाम यात्रा खोलने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के बाहर दिया धरना
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शीघ्र शुरू कराने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के बाहर धरना दिया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व कांग्रेस मैनिफेस्टो कमेटी के संयोजक सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड की लाइफ लाइन माने जाने वाली चार धाम यात्रा बीजेपी सरकार की लापरवाही के कारण शुरू नहीं हो पाई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने दिया इस्तीफा, खटीमा से लड़ेंगे चुनाव
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी ने उन्हें अब खटीमा से चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी दी है। साथ ही गढ़वाल, कुमाऊं और तराई से तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

नंदा देवी महोत्सव: मां नंदा-सुनंदा के दर्शन को तड़के चार बजे से लगी भक्तों की भीड़, जयकारों से गूंगा नैनीताल, तस्वीरें...
उत्तराखंड के प्रसिद्ध नंदा देवी महोत्सव में माता के भक्तों ने कदली वृक्ष से मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण सोमवार देर रात पूरा कर लिया। मंगलवार तड़के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए पूजन और प्राण प्रतिष्ठा के बाद नैनीताल के नैना देवी मंदिर परिसर में मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमा को भक्तों के दर्शनार्थ रखा गया। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed