{"_id":"610a7cc88ebc3e88c93debb4","slug":"uttarakhand-top-5-news-today-04-august-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: एकादशी स्नान के लिए हरकी पैड़ी पर उमड़ी भीड़ और शुरू हुआ गर्भवतियों का टीकाकरण, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: एकादशी स्नान के लिए हरकी पैड़ी पर उमड़ी भीड़ और शुरू हुआ गर्भवतियों का टीकाकरण, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...
Wed, 04 Aug 2021 05:21 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 04 Aug 2021 05:21 PM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गांधी शताब्दी अस्पताल परिसर से बुधवार को गर्भवती महिलाओं के टीकारकण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। वहीं, आज कामिका एकादशी के मौके पर हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना काल में स्कूल खोलने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सरकार को 17 अगस्त तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, मौसम ने एक बार फिर करवट बदली और देहरादून में झमाझम बारिश हुई। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
विज्ञापन
कोरोना से लड़ेंगे: उत्तराखंड में शुरू हुआ गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगाने का अभियान, पहले दिन 15 को लगा टीका
उत्तराखंड में गर्भवती महिलाओं को कोरोना का टीका लगाने के अभियान बुधवार से शुरू हो गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गांधी शताब्दी अस्पताल परिसर से बुधवार को अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
Kamika Ekadashi 2021: एकादशी व्रत आज, हजारों भक्तों ने हरकी पैड़ी पर किया पवित्र स्नान, तस्वीरें
कामिका एकादशी के मौके पर आज बुधवार को हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी पर हजारों भक्त गंगा स्नान के लिए पहुंचे। हरकी पैड़ी सहित हरिद्वार के विभिन्न घाटों पर तड़के से ही स्नान का दौर शुरू हो गया था। एकादशी स्नान पर तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: कोविड काल में स्कूल खोलने को लेकर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 18 अगस्त को होगी सुनवाई
नैनीताल हाईकोर्ट में आज बुधवार को कोविड काल में स्कूल खोलने के मामले को लेकर सुनवाई हुई। इस दौरान हाईकोर्ट ने सरकार को 17 अगस्त तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, अब इस मामले में 18 अगस्त को सुनवाई होगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
भूकंप अलर्ट: अब एप के जरिए मिलेगी भूकंप की पूर्व चेतावनी, ऐसा करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मोबाइल एप्लीकेशन 'उत्तराखंड भूकंप अलर्ट' एप का शुभारम्भ किया। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आपदा प्रबंधन विभाग एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की के सौजन्य से बनाये गये इस एप के माध्यम से भूकंप से पूर्व चेतावनी मिल जाएगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Uttarakhand Weather: दोपहर बाद बदला मौसम, देहरादून में झमाझम बारिश, तमाम विभाग अलर्ट मोड पर
राजधानी देहरादून के अलावा नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी और टिहरी में अगले 24 घंटे में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं राजधानी व आसपास के इलाकों में एक-दो दौर की भारी बारिश की संभावना है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...