फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Top 5 News 27 June 2021

उत्तराखंड: शहीद को नम आंखों से दी अंतिम विदाई और कोविड जांच फर्जीवाड़े पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...

Sun, 27 Jun 2021 06:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 27 Jun 2021 06:23 PM IST
सार

पीएम मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पर्यावरणविद् सच्चिदानंद भारती का जिक्र किया। वहीं, आज कांग्रेस ने कुंभ में कोविड जांच फर्जीवाड़ें को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन किया। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand Top 5 News 27 June 2021
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में एसटीएफ ने आज झारखंड और राजस्थान से 14 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, जम्मू कश्मीर में शहीद मनदीप को आज सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पढ़ें प्रदेश की कुछ और बड़ी खबरें...

विज्ञापन


उत्तराखंड: घर पहुंचा शहीद मनदीप का पार्थिव शरीर, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
जम्मू कश्मीर में आकाशीय बिजली गिरने से शहीद हुए पोखड़ा के सकनोली निवासी शहीद मनजीत नेगी का पार्थिव शरीर रविवार दोपहर उनके घर पहुंचाया गया। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


मन की बात: पीएम मोदी ने किया उत्तराखंड के सच्चिदानंद भारती का जिक्र, पढ़ें इन्होंने कैसे किया जल-जंगल का संरक्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के दौरान जल और जंगल संरक्षण पर भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान पीएम मोदी ने उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पर्यावरणविद् और सेवानिवृत्त शिक्षक सच्चिदानंद भारती का जिक्र किया और उनके द्वारा जंगल संरक्षण के लिए किए गए कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


उत्तराखंड: एसटीएफ ने झारखंड और राजस्थान से 14 साइबर ठगों को दबोचा, दो ने डीजीपी की फर्जी फेसबुक आईडी से मांगे थे रुपये
उत्तराखंड की स्पेशल टास्क फोर्स(एसटीएफ) ने झारखंड और राजस्थान से 14 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। डीआईजी एसटीएफ नीलेश आनंद भरने ने बताया कि इन ठगों में से दो ने हाल ही में डीजीपी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके किसी परिचित से पैसे मांगे थे। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

कुंभ में कोविड जांच फर्जीवाड़ा: कांग्रेस ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन, जगह-जगह पु़तला दहन कर किया प्रदर्शन
हरिद्वार कुंभ में हुए कोरोना जांच फर्जीवाड़े मामले में कांग्रेस ने हरिद्वार में उपवास कार्यक्रम के बाद आंदोलन का प्रदेशव्यापी रोडमैप तैयार कर लिया है। आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर राज्य सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड: डीआईजी बंगले के बाहर सेब के पेड़ की सुरक्षा के लिए तैनात किए सिपाही, पढ़ें क्या है पूरा मामला
डीआईजी गढ़वाल के बंगले के बाहर एक सेब के पेड़ की रखवाली के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती का आदेश चर्चा में है। प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) को जारी आदेश में कहा गया है कि सेब के पेड़ व फलों की बंदरों से सुरक्षा की जाए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed