{"_id":"60c5f4a7ab8f1c743c4941d1","slug":"uttarakhand-top-5-news-13-june-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का निधन और टी स्टेट में युवक की हत्या, पढ़ें प्रदेश की 5 बड़ी खबरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का निधन और टी स्टेट में युवक की हत्या, पढ़ें प्रदेश की 5 बड़ी खबरें...
Sun, 13 Jun 2021 05:50 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 13 Jun 2021 05:50 PM IST
सार
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से मलबा आने के कारण जेसीबी मशीन और चालक पहाड़ी से नीचे गिर गए। उधर, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वहीं, हनी ट्रेप कर ब्लैकमेल करने वाले गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पढ़ें प्रदेश की कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। रविवार दोपहर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का निधन हो गया। वहीं, केदारनाथ में तीर्थ पुरोहित देवस्थानम बोर्ड के विरोध में मौन आंदोलन पर बैठे हैं। पढ़ें प्रदेश की कुछ और बडृी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड : कांग्रेस को बड़ा झटका, नहीं रहीं कांग्रेस की कद्दावर नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश
नेता प्रतिपक्ष और उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। आज सुबह उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कांग्रेस की कद्दावर नेता की मौत से पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विकासनगर : गुडरिच टी स्टेट में युवक की हत्या, अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
विकासनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुडरिच टी स्टेट में युवक की हत्या कर दी गई। युवक लक्ष्मीपुर बरोटीवाला थाना विकासनगर का रहने वाला है। वह पेश से ड्राइवर था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
देवस्थानम बोर्ड : बोर्ड के विरोध में केदारनाथ में तीर्थपुरोहित कर रहे मौन आंदोलन, सरकार पर उपेक्षा का आरोप
देवस्थानम बोर्ड के विरोध में केदारनाथ में तीर्थपुरोहित काला फीता बांधकर मौन आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने सरकार पर उपेक्षा आरोप लगाया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
रुद्रपुर : हनी ट्रेप कर ब्लैकमेल करने वाले गैंग का भंडाफोड़, ऐसे बनाते थे युवकों को शिकार
हनी ट्रेप कर ब्लैकमेल करने वाले गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। आरोपी युवतियां युवकों को कॉल कर अपने साथ कमरे में ले जाती थी। इसके बाद अन्य युवक उनके परिजन बनकर पहुंचते थे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड : ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जेसीबी मशीन पर पहाड़ी से गिरा मलबा, चालक गंभीर घायल
ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग 58 पर शनिवार देर रात नरकोटा के पास पहाड़ी से मलबा आने के कारण जेसीबी मशीन और चालक पहाड़ी से नीचे गिर गए। जेसीबी पहाड़ी पर अटक गई। घटना में चालक को गंभीर चोट लगी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...