फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Devasthanam Board News: kedarnath pujari protest in dham against devasthanam board

देवस्थानम बोर्ड : बोर्ड के विरोध में केदारनाथ में तीर्थपुरोहित कर रहे मौन आंदोलन, सरकार पर उपेक्षा का आरोप

Sun, 13 Jun 2021 10:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, केदारनाथ
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, केदारनाथ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 13 Jun 2021 10:53 AM IST
सार

तीर्थपुरोहितों ने कहा कि बोर्ड को जल्द रद्द नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने बोर्ड में मनोनीत सदस्यों का चयन निरस्त करने की मांग भी की।

विज्ञापन
Devasthanam Board News: kedarnath pujari protest in dham against devasthanam board
काला फीता बांधकर मौन आंदोलन कर रहे - फोटो : ANI

विस्तार

देवस्थानम बोर्ड के विरोध में केदारनाथ में तीर्थपुरोहित काला फीता बांधकर मौन आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने सरकार पर उपेक्षा आरोप लगाया है।

विज्ञापन

इससे पहले चारधाम देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थपुरोहितों ने प्रदर्शन करते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का पुतला फूंका। साथ ही बोर्ड रद्द करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। उन्होेंने कहा कि बोर्ड को जल्द रद्द नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बोर्ड में मनोनीत सदस्यों का चयन निरस्त करने की मांग भी की। केदारनाथ में लगातार तीन दिन से तीर्थपुरोहितों काला फीता बांधकर देवस्थानम बोर्ड का विरोध करते हुए मंदिर परिसर में धरना दे रहे हैं। 

कहा कि बीते वर्ष बोर्ड गठन से पहले से वे आंदोलन करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा उनकी अनदेखी की जा रही है। स्थिति यह है कि बोर्ड को भंग करने के बाद उसे विस्तार दिया जा रहा है, जो तीर्थपुरोहितों की भावनाओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर उत्तराखंड में चारधाम यात्रा व मंदिरों पर कब्जा करने की रणनीति तैयार कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


कहा कि तीर्थपुरोहितों व हक-हकूकधारियों को बिना विश्वास में लेकर सरकार द्वारा पहले बोर्ड का गठन किया गया और अब उसे विस्तार दिया जा रहा है, जो उचित नहीं है। कहा कि तीरथ सिंह सरकार ने बोर्ड को भंग करने की बात कही थी, लेकिन लगभग ढाई माह बाद भी इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।

एकजुट होकर बोर्ड का विरोध करते हुए मांगपूर्ति तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर अंकुर शुक्ला, अंकित सेमवाल, प्रवीण तिवारी, संतोष त्रिवेदी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed