फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand three tier Panchayat Organization announces agitation from June 24

Uttarakhand: प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत संगठन का 24 जून से आंदोलन का एलान, बोले- दो साल का कार्यकाल बढ़ाए सरकार

Wed, 19 Jun 2024 11:19 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 19 Jun 2024 11:19 AM IST
सार

वर्ष 2019 में पंचायतों के चुनाव हुए थे, लेकिन कोविड की वजह से पंचायत प्रतिनिधि क्षेत्र में कोई काम नहीं करा पाए। संगठन की सरकार से मांग है कि पंचायतों का दो साल का कार्यकाल बढ़ाते हुए हरिद्वार जिले के साथ सभी जिलों में चुनाव कराए जाएं।

विज्ञापन
Uttarakhand three tier Panchayat Organization announces agitation from June 24
मीटिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन ने 24 जून से प्रदेशव्यापी आंदोलन का एलान किया है। संगठन का कहना है पंचायतों का दो साल का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर एक राज्य एक पंचायत चुनाव के नारे के साथ आंदोलन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

संगठन के संयोजक जगत मर्तोलिया के मुताबिक वार्ड सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र एवं जिला पंचायत के 70 हजार निर्वाचित प्रतिनिधि आंदोलन में शामिल होंगे। जो 89 ब्लॉक और 12 जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को मांग पत्र भेजेंगे। सरकार मांग पर जब तक लिखित आश्वासन नहीं देगी, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा, वर्ष 2019 में पंचायतों के चुनाव हुए थे, लेकिन कोविड की वजह से पंचायत प्रतिनिधि क्षेत्र में कोई काम नहीं करा पाए।

विज्ञापन


पूर्व में आंदोलन किया गया था स्थगित
संगठन की सरकार से मांग है कि पंचायतों का दो साल का कार्यकाल बढ़ाते हुए हरिद्वार जिले के साथ सभी जिलों में चुनाव कराए जाएं। संगठन के संयोजक के मुताबिक उत्तराखंड में 2001 में राज्य सरकार ने एक साल तीन माह का कार्यकाल बढ़ाया था। आज भी राज्य के ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत के कार्यालयों में लगे साइन बोर्ड इसके प्रमाण हैं। उन्होंने बताया कि हरिद्वार में राज्य सरकार ने वर्ष 2020 के बाद दो बार कार्यकाल बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के विभिन्न राज्यों ने अध्यादेश लाकर पंचायत का कार्यकाल बढ़ाया भी है। राज्य में चुनाव आचार संहिता की वजह से पूर्व में आंदोलन को स्थगित किया गया था। अब उत्तराखंड के 12 जिलों में आंदोलन को तेज करने के लिए रणनीति बना ली गई है।


ये भी पढ़ें...Pithoragarh: शव कंधे पर रखकर 50 किलोमीटर पैदल चले पुलिस और राजस्व कर्मी, तीन दिन पहले हुई थी मौत

हरिद्वार जिले को भी आंदोलन में सहयोग के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया इससे पहले संगठन की ऑनलाइन बैठक हुई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सोना सजवान, क्षेत्र प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.दर्शन सिंह दानू, जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट, ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर शामिल रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed