फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The body was taken to Munsiyari after walking 68 km in three days

Pithoragarh: शव कंधे पर रखकर 50 किलोमीटर पैदल चले पुलिस और राजस्व कर्मी, तीन दिन पहले हुई थी मौत

Wed, 19 Jun 2024 10:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Updated Wed, 19 Jun 2024 10:45 AM IST
सार

Pithoragarh News: ल्वां गांव में पशुधन सहायक का शव लाने के लिए रेस्क्यू टीम को 100 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। मुनस्यारी विकासखंड के मल्ला जोहार के ल्वां गांव में मृत पशुधन सहायक का शव मुनस्यारी पहुंच गया है।

विज्ञापन
The body was taken to Munsiyari after walking 68 km in three days
मुनस्यारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ का जीवन वाकई पहाड़ जैसा ही है। एक तरफ हम चांद मंगल तक का सफर तय कर चुके हैं वही कई इलाके अब भी ऐसे हैं जहां एक सड़क तक नहीं है। ऐसे में ल्वां गांव में पशुधन सहायक का शव लाने के लिए रेस्क्यू टीम को 100 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। मुनस्यारी विकासखंड के मल्ला जोहार के ल्वां गांव में मृत पशुधन सहायक का शव मुनस्यारी पहुंच गया है। पशुधन सहायक के शव को लाने के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की टाम को 100 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करना पड़ी।

विज्ञापन


दुर्गम और चट्टानी रास्तों से होते हुए शव को इतनी दूर लाना टीम के सदस्यों के लिए आसान काम नहीं था, गंगोलीहाट के सिरोला गांव निवासी पशुधन सहायक दान सिंह (59) पुत्र देव सिंह विभागीय कार्य से मल्ला जोहार के ल्वां गांव गए हुए थे। अचानक सांस लेने में दिक्कत होने से उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


सूचना पर रविवार को मुनस्यारी थाना पुलिस के एसआई देवेंद्र बिष्ट, राजस्व उप निरीक्षक दिनेश भंडारी, कांस्टेबल वीरेंद्र यादव, होमगार्ड देवेंद्र सिंह लगभग 50 किमी दूर ल्वां गांव पहुंचे। इसके बाद टीम के सदस्य शव को स्टेचर पर बांधकर वापस मुनस्यारी के लिए रवाना हुए। आखिरकार तमाम विषम हालात में टीम के सदस्यों ने मंगलवार को पशुधन सहायक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed