फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Three students will Attend pm narendra modi Pariksha Pe charcha program

16 जनवरी को पीएम मोदी संग दिल्ली में 'परीक्षा पर चर्चा' करेंगी देवभूमि की तीन छात्राएं

Tue, 31 Dec 2019 08:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर(रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 31 Dec 2019 08:40 AM IST
सार

  • ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता के आधार पर हुआ छात्राओं का चयन
  • 16 जनवरी को नई दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में है कार्यक्रम 

विज्ञापन
Uttarakhand Three students will Attend pm narendra modi Pariksha Pe charcha program
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के रुड़की में भगवानपुर के बीडी इंटर कॉलेज की तीन छात्राओं का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा-परिचर्चा कार्यक्रम के लिए हुआ है। यह कार्यक्रम आगामी 16 जनवरी को नई दिल्ली स्थित ताल कटोरा स्टेडियम में होगा। छात्राओं का चयन ऑन लाइन निबंध प्रतियोगिता के आधार पर किया गया है। 

विज्ञापन


कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने बताया कि ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता में विद्यालय की पांच छात्राओं ने प्रतिभाग किया था, इनमें से तीन छात्राओं कक्षा 11 की पारुल धीमान और मानसी चौधरी के साथ ही कक्षा 12 की सिमरन सैनी का चयन हुआ।
विज्ञापन


पारुल ने ‘कृतज्ञता एक महान गुण है’, मानसी चौधरी ने ‘हमारी आकांक्षाओं से ही संवरता है हमारा भविष्य’ और सिमरन सैनी ने ‘परीक्षा का मूल्यांकन’ निबंध लिखा था। सोमवार को विद्यालय में  तीनों छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर विद्यालय खंड शिक्षा अधिकारी भिक्कम सिंह, विजय त्यागी, रजत बहुखंडी, संजय पाल, पारूल देवी, ललिता, अनुदीप, सुधीर कुमार, जुल्फिकार,  निखिल अग्रवाल, रचना रानी, नेत्रपाल, विजय त्यागी, संगीता गुप्ता, कल्पना सैनी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed