{"_id":"5e0a37dd8ebc3e87fa54e991","slug":"uttarakhand-three-students-will-attend-pm-narendra-modi-pariksha-pe-charcha-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 जनवरी को पीएम मोदी संग दिल्ली में 'परीक्षा पर चर्चा' करेंगी देवभूमि की तीन छात्राएं","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
16 जनवरी को पीएम मोदी संग दिल्ली में 'परीक्षा पर चर्चा' करेंगी देवभूमि की तीन छात्राएं
Tue, 31 Dec 2019 08:40 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर(रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर(रुड़की)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 31 Dec 2019 08:40 AM IST
सार
- ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता के आधार पर हुआ छात्राओं का चयन
- 16 जनवरी को नई दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में है कार्यक्रम
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के रुड़की में भगवानपुर के बीडी इंटर कॉलेज की तीन छात्राओं का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा-परिचर्चा कार्यक्रम के लिए हुआ है। यह कार्यक्रम आगामी 16 जनवरी को नई दिल्ली स्थित ताल कटोरा स्टेडियम में होगा। छात्राओं का चयन ऑन लाइन निबंध प्रतियोगिता के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन
कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने बताया कि ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता में विद्यालय की पांच छात्राओं ने प्रतिभाग किया था, इनमें से तीन छात्राओं कक्षा 11 की पारुल धीमान और मानसी चौधरी के साथ ही कक्षा 12 की सिमरन सैनी का चयन हुआ।
विज्ञापन
पारुल ने ‘कृतज्ञता एक महान गुण है’, मानसी चौधरी ने ‘हमारी आकांक्षाओं से ही संवरता है हमारा भविष्य’ और सिमरन सैनी ने ‘परीक्षा का मूल्यांकन’ निबंध लिखा था। सोमवार को विद्यालय में तीनों छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन
मौके पर विद्यालय खंड शिक्षा अधिकारी भिक्कम सिंह, विजय त्यागी, रजत बहुखंडी, संजय पाल, पारूल देवी, ललिता, अनुदीप, सुधीर कुमार, जुल्फिकार, निखिल अग्रवाल, रचना रानी, नेत्रपाल, विजय त्यागी, संगीता गुप्ता, कल्पना सैनी आदि मौजूद रहे।