फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Three Players secure India Top Youth Under-18 Athlete rank

इंडिया टॉप यूथ अंडर-18 एथलीट में उत्तराखंड के तीन खिलाड़ी शामिल 

Mon, 04 Feb 2019 09:57 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 04 Feb 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Three Players secure India Top Youth Under-18 Athlete rank

ऑल इंडिया एथलेटिक्स फेडरेशन ने इंडिया टॉप यूथ अंडर-18 एथलीटों की वर्ष 2018 की रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें देवभूमि के तीन खिलाड़ियों ने इंडिया टॉप यूथ अंडर-18 एथलीट की विभिन्न स्पर्धाओं में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह रैंकिंग एथलीटों के सालभर के प्रदर्शन के आधार पर जारी की जाती है।

विज्ञापन


इनमें आठ सौ मीटर रेस में अनु कुमार, पांच किमी वॉक रेस में सूरज पंवार व 10 किमी वॉक रेस में रोजी पटेल को प्रथम स्थान मिला है। आठ सौ मीटर में हर्ष दीप सिंह नौवें, पांच सौ मीटर में भरत वर्मा दूसरे व हर्षदीप 10वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन


10 किमी वाक रेस में सूरज दूसरे, मुकेश कुमार तीसरे, परमजीत बिष्ट सातवें व राजन चौधरी 10वें स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 1500 मीटर में अंकिता ध्यानी चौथे व तीन हजार मीटर में नौवें स्थान रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस उपलब्धि पर रोजी पटेल और सूरज पंवार के कोच अनूप बिष्ट और उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव केजे कलसी ने खिलाड़ियों को उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed