फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand these leaders prestige on bet

उत्तराखंड : सीएम से लेकर पूर्व सीएम तक की प्रतिष्ठा दांव पर

Wed, 15 Feb 2017 10:02 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 15 Feb 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand these leaders prestige on bet
uttarakhand assembly

उत्तराखंड में 15 फरवरी को हो रहे लोकतंत्र के महाकुंभ में सूबे के 628 प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, कुल 70 विधानसभा सीटों (कर्णप्रयाग समेत) के लिए 39,33564 पुरुष और 35,78,995 महिलाओं समेत कुल 75,12,559 वोटर बुधवार के अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इसके लिए राज्यभर में 10854 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा 1725 मतदेय स्थल देहरादून और सबसे कम 312 रुद्रप्रयाग जिले में बनाए गए हैं। चुनाव के लिए 10854 सीयू ईवीएम और 11240 बीयू ईवीएम लगाई गई है।
विज्ञापन


कुल 4,106 सीयू ईवीएम और 4235 बीयू ईवीएम रिजर्व रखी गई है। प्रदेश में 34 राजनीतिक दलों के कुल 628 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसमें छह राष्ट्रीय दल, चार क्षेत्रीय दल और 24 गैर मान्यता प्राप्त दल हैं। 258 निर्दलीय प्रत्याशी भी ताल ठोक रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टीवार प्रत्याशियों का ब्योरा (कर्णप्रयाग छोड़कर)

uttarakhand these leaders prestige on bet
वाराणसी - फोटो : SELF

पार्टी - कुल प्रत्याशी - करोड़पति - आपराधिक मामले
भाजपा - 69 - 47 (69 फीसदी) - 19 (27 फीसदी)
कांग्रेस - 69 - 51 (74 फीसदी) - 17 (25 फीसदी)
बसपा - 67 - 19 (30 फीसदी) - 07 (10 फीसदी)
उक्रांद - 54 - 13 (24 फीसदी) - 04 (07 फीसदी)    
सपा - 20 - 04 (20 फीसदी) - 02 (10 फीसदी)
सीपीआई (एम)     05 - 01 (20 फीसदी) - 01 (17 फीसदी)
आरएलडी - 06 - 01 (17 फीसदी) - 01 (17 फीसदी)
सीपीआई - 04 - - - 01 (25 फीसदी)
अन्य - 76 - 08 (09 फीसदी) - 07 (09 फीसदी)     
निर्दलीय - 258 - 53 (21 फीसदी) - 32 (12 फीसदी)

इनकी प्रतिष्ठा लगी है दांव पर

uttarakhand these leaders prestige on bet
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

सीएम हरीश रावत
सीएम हरीश खुद शाह मात के खेल में फंसे हैं। खुद को खांटी पहाड़ी कहने वाले हरीश रावत मैदानी क्षेत्र की दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे है। हरीश रावत के राजनीतिक कौशल से कांग्रेस मुकाबले में तो है लेकिन सत्ता वापसी की चुनौती के अलावा अपने गढ़ कुमाऊं में खुद को साबित करने की परीक्षा में भी पासिंग मार्क्स से काम नहीं चलेगा।

इंदिरा हृदयेश
कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृदेश कांग्रेस ही नहीं राज्य में अकेली महिला राजनीतिज्ञ है जो अपने दम पर सियासत करती है। चुनाव जीती और संख्याबल बहुमत की कसौटी पर खरा उतर तो वह मुख्यमंत्री के पद की दावेदार होंगी और चुनाव हार गयी तो यह उनका आखिरी चुनावी रण साबित होगा।

प्रीतम की परंपरागत सीट...

uttarakhand these leaders prestige on bet
प्रीतम सिंह - फोटो : AmarUjala

प्रीतम सिंह
जनजाति बाहुल्य सीट चकराता प्रीतम सिंह की परंपरागत सीट मानी जाती है। वह पिछले दो दशक से लगातार विधायक है। प्रीतम सिंह के सामने मधु चौहान भाजपा के टिकट पर मैदान में है। चकराता क्षेत्र में मंदिर में दलितों को प्रवेश करने से रोकने का मामला उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है।

विजय बहुगुणा
पूर्वसीएम विजय बहुगुणा के साथ भाजपा में आये नौ क्षत्रपों को जिताना उनकी जवाबदेही में शामिल हो गया है। बहुगुणा पर अपनी राजनीतिक विरासत को सितारगंज से बेटे सौरभ बहुगुणा की जीत दिलवा कर आगे बढ़ाने का दबाव भी है।

सीएम की रेस में माने जा रहे महाराज

uttarakhand these leaders prestige on bet
सतपाल महाराज - फोटो : AmarUjala

सतपाल महाराज
केंद्र की राजनीति छोड़ प्रदेश की सियासत में कूदे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सतपाल महाराज की भूमिका इस चुनाव से तय होगी। सीएम की रेस में माने जा रहे महाराज को चौबट्टाखाल से जीतने का दबाव है।

यशपाल आर्य
कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए कैबिनेट मंत्री यशपाल के परिवार की साख इस चुनाव से जुड़ी है। उनके बेटे संजीव आर्य भी रानीखेत से प्रत्याशी हैं, अपने साथ बेटे को जीता कर आर्य अपना कद बढ़ा कर पाते हैं या नहीं, यह 11 मार्च को तय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed