फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand team won bronze medal

उत्तराखंड को कांस्य, मैदान के बाहर 'चांदी'

Tue, 14 Jan 2014 08:37 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 14 Jan 2014 08:37 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand team won bronze medal

जूनियर नेशनल वॉलीबाल का मंगलवार को समापन हो गया और उत्तराखंड की टीम को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा, लेकिन इस चैंपियनशिप की वजह से मार्केट चमक गया।

विज्ञापन


सप्ताह भर की इस चैंपियनशिप से व्यवसायियों के चेहरे खिले रहे। केवल इंदिरा मार्केट की बात करें तो चैंपियनशिप लगभग 25 लाख का फायदा देकर गई।

49 टीमों ने लिया भाग
पवेलियन ग्राउंड में चल रही इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने 27 राज्यों की 49 टीमें पहुंची थीं। सालों बाद पवेलियन में खिलाड़ियों के साथ ही खचा-खच दर्शकों का मुजाहिरा हुआ।
विज्ञापन


मार्केट की चांदी
खिलाड़ी मैच के बाद बाजारों में न केवल टहलते दिखे, बल्कि उन्होंने खूब खरीदारी भी की। खास तौर पर उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का अड्डा मार्केट में बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपड़े और खाने की तरफ वह टूटे पड़ रहे थे। असम, झारखंड की खिलाड़ियों का प्रिय भोजन मोमो बना रहा।

क्या कहते हैं व्यापारी
इंदिरा मार्केट के व्यापारी जसजीत सिंह बताते हैं कि सबसे बड़ा फायदा दर्शकों की वजह से हुआ, जो मैच देखने तो आए ही, इसके बाद उन्होंने बाजारों में खरीदारी में दिलचस्पी दिखाई। इस बीच संडे मार्केट में भी अन्य सप्ताहों के मुकाबले कई गुना अधिक भीड़ नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed