फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand team journey ends in ranji and ck nayudu trophy

क्रिकेट में उत्तराखंड के लिए बड़ी निराशा, रणजी और सीके नायूड से बाहर हुई टीम

Sat, 19 Jan 2019 08:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 19 Jan 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand team journey ends in ranji and ck nayudu trophy
उत्तराखंड की टीम

रणजी ट्रॉफी के लीग मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंची टीम उत्तराखंड को पूर्व चैंपियन विदर्भ के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। पारी और 114 रनों के अंतर से मिली हार के साथ ही उत्तराखंड का प्रतियोगिता में सफर समाप्त हो गया है। अंतिम दिन उत्तराखंड के आखिरी पांच बल्लेबाज केवल सात रन जोड़कर पवेलियन लौट गए।

विज्ञापन


नागपुर के जमाथा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में शुक्रवार को चौथे दिन उत्तराखंड ने 57.1 ओवर में पांच विकेट खोकर 152 रन बनाए थे। पांचवें दिन शनिवार को टीम आठ ओवर भी नहीं खेल पाई। उत्तराखंड को पहला झटका आलराउंडर मलोलन रंगराजन के रूप में लगा। वह दो रन बनाकर पगबाधा हुए। सौरभ रावत से उत्तराखंड को पहली पारी की तरह टिकने की उम्मीद थी। लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और उमेश यादव की गेंद पर खाता खोले बिना पगबाधा आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मयंक मिश्रा एक, दीपक धपोला तीन और सनी राणा शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। उत्तराखंड की पूरी पारी 65.1 ओवर में 159 रनों रपर सिमट गई। विदर्भ के लिए उमेश यादव ने 23 रन देकर पांच और सारावटे ने 55 रन देकर पांच विकेट लिए। मैच में 113 रन देकर नौ विकेट चटकाने वाले उमेश यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 
विज्ञापन


सीके नायडू में पंजाब ने पारी और 406 रन से हराया
सीके नायडू ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में टीम उत्तराखंड को पंजाब के हाथों पारी और 406 रनों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब के बड़े स्कोर के सामने उत्तराखंड की टीम तीसरे ही दिन महज 147 रन बनाकर ढेर हो गई। हार के साथ ही उत्तराखंड की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद खत्म हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटियाला स्थित ध्रुव पांडव स्टेडियम में शनिवार को तीसरे दिन पंजाब ने अपने शुक्रवार के स्कोर छह विकेट पर 519 रन से आगे खेलना शुरू किया। अविजित बल्लेबाज निखिल चौधरी ने 212 गेंदों में 169 रनों की शानदार पारी खेली। इकजोत सिंह ने 52 रन बनाए। पंजाब की पूरी टीम 183.1 ओवर में 713 रन बनाकर आउट हो गई। बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की टीम 30.6 ओवर में 147 रन बनाकर सिमट गई। टीम के लिए पीयूष जोशी ने सबसे अधिक 38, अग्रिम तिवारी ने 30, कप्तान अजीत सिंह रावत व सुनील सिंह बिष्ट ने 24-24 रनों की पारी खेली। अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई की संख्या तक नहीं पहुंच सका। पंजाब के लिए हरप्रीत बरार ने पांच और अर्शदीप सिंह ने दो विकेट चटकाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed