फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Teachers Transfer Act there will be no compulsory transfers this year under Act

Uttarakhand: शिक्षकों के तबादला एक्ट के तहत इस वर्ष नहीं होंगे अनिवार्य तबादले, केवल अनुरोध के आधार पर निर्णय

Tue, 02 Jun 2026 07:32 AM IST
Renu Saklani बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 02 Jun 2026 07:32 AM IST
सार

शिक्षकों के तबादलों के लिए समिति की सिफारिश पर मुख्यमंत्री धामी का अनुमोदन मिला है। शिक्षकों के इस साल दुर्गम से सुगम और सुगम से दुर्गम के आधार पर तबादले नहीं होंगे। प्रकरण के न्यायालय में विचाराधीन होने की वजह से इस आधार पर अनिवार्य तबादले नहीं किए जाएंगे। उनके अनुरोध के आधार पर तबादलों के लिए जल्द ही आदेश जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Teachers Transfer Act there will be no compulsory transfers this year under Act
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में यह दूसरा साल है जब शिक्षकों के तबादला एक्ट के तहत अनिवार्य तबादले नहीं होंगे। शासन ने केवल अनुरोध के आधार पर तबादलों का निर्णय लिया है। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति की सिफारिश को मुख्यमंत्री धामी का अनुमोदन मिल चुका है।

विज्ञापन

प्रदेश में इन दिनों तबादलों की प्रक्रिया चल रही है। तबादला एक्ट के मुताबिक अनुरोध के आधार पर तबादलों के लिए शिक्षकों एवं कर्मचारियों से 30 अप्रैल तक आवेदन मांग लिए जाने चाहिए थे, लेकिन अब तक अनुरोध के आधार पर तबादलों के लिए आवेदन नहीं मांगे जा सके हैं। हालांकि तबादला एक्ट की धारा 27 के तहत कई शिक्षकों ने तबादलों के लिए आवेदन किए हैं।

विज्ञापन


जिन शिक्षकों ने इसके लिए आवेदन किए हैं, उनके तबादलों को लेकर भी अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। जबकि पिछले दिनों इसे लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक हो चुकी है। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली के मुताबिक शिक्षकों के इस साल दुर्गम से सुगम और सुगम से दुर्गम के आधार पर तबादले नहीं होंगे। प्रकरण के न्यायालय में विचाराधीन होने की वजह से इस आधार पर अनिवार्य तबादले नहीं किए जाएंगे। उनके अनुरोध के आधार पर तबादलों के लिए जल्द ही आदेश जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: फोन इस्तेमाल करने में पहाड़ की महिलाएं पीछे नहीं, पिछले तीन साल में 12% बढ़ा मोबाइल का उपयोग

तबादलों के लिए इस बार सीमा तय नहीं

प्रदेश में शिक्षकों, कर्मचारियों के तबादलों के लिए अब तक शासन की ओर से सीमा तय की जाती रही है। पूर्व में यह सीमा कभी 10 प्रतिशत तो कभी 15 प्रतिशत रही है लेकिन इस बार इसके लिए कोई सीमा तय नहीं है। सचिव कार्मिक विभाग शैलेश बगौली के मुताबिक पात्र कार्मिकों के खाली पदों पर अनिवार्य एवं अनुरोध के आधार पर तबादले किए जांएगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed