फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Teacher start smart classes for students on her own Expenses

इस प्रधानाध्यापिका ने बदल दी सरकारी स्कूल की सूरत, लैपटॉप से पढ़ते हैं बच्चे

Fri, 25 Oct 2019 09:54 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Oct 2019 09:54 AM IST
सार

  • प्राथमिक विद्यालय मातली की प्रधानाध्यापिका चंद्रकला ने स्वयं शुरू की स्मार्ट क्लास
  • शैलेश मटियानी शिक्षक पुरस्कार के चुनी गई चंद्रकला

विज्ञापन
Uttarakhand Teacher start smart classes for students on her own Expenses
school - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में शैलेश मटियानी शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनी गई राजकीय प्राथमिक विद्यालय मातली की प्रधानाध्यापिका चंद्रकला शाह बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देती हैं।

विज्ञापन


बिना सरकारी मदद के विद्यालय में लैपटॉप एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से स्मार्ट क्लास शुरू की। यही वजह है कि मातली गांव में 9 प्राइवेट स्कूलों के बावजूद ग्रामीण अपने बच्चों को उनके सरकारी स्कूल में पढ़ा रहे हैं। 
विज्ञापन


वर्ष 1993 में हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे मोरी प्रखंड के गैंच्वाणगांव बेसिक स्कूल से अपनी सेवाएं प्रारंभ करने वाली शिक्षिका चंद्रकला शाह ने शुरूआती 14 वर्षों तक सड़क मार्ग से दूर दुर्गम पैदल दूरी पर स्थित विद्यालयों में सेवाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वे बदाली ब्रह्मखाल और कोटबागी चिन्यालीसौड़ बेसिक स्कूल में तैनात रहीं। वर्ष 2005 से वह राजकीय प्राथमिक विद्यालय मातली में प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात हैं।

विद्यालय में शिक्षण के साथ ही वे स्कूल के बच्चों की निजी समस्याओं को भी प्राथमिकता में रखती हैं। कुछ वर्ष पूर्व उन्होंने विद्यालय के तीन बच्चों की समस्या को देखते हुए उन्हें एक संस्था की मदद से देहरादून के अनाथाश्रम में प्रवेश दिलाया।

अब ये बच्चे बेहतर शिक्षा दीक्षा पा रहे हैं। स्कूल में किताबों से पढ़ाई के साथ ही उनका फोकस खेलकूद, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक कार्यक्रमों पर भी रहता है। उनके स्कूल के बच्चे निरंतर जनपद एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed