फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Subordinate Services Selection Commission recruitment examinations now on tablet

उत्तराखंडः अब टैबलेट से होंगी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षाएं  

Sat, 06 Mar 2021 10:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 06 Mar 2021 10:53 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Subordinate Services Selection Commission recruitment examinations now on tablet
टैबलेट पर परीक्षा कराने का फैसला - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं में अब पहाड़ के दूर-दराज के युवाओं को परीक्षा के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। आयोग ने पहाड़ के दूर-दराज के युवाओं के लिए टैबलेट पर परीक्षा कराने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को आयोग के अध्यक्ष एस राजू और सचिव संतोष बडोनी ने टैबलेट लांच किया। 15, 16 और 17 मार्च को होने जा रही आयोग की दो भर्ती परीक्षाओं में प्रदेश के छह पर्वतीय जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 465 टैबलेट से यह परीक्षा कराई जाएगी। 
विज्ञापन


आयोग की ओर से 15 मार्च को दो पालियों में और 16 मार्च को सुबह की पाली में लेखा लिपिक (142 पद) पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा कराई जा रही है। इसके बाद 16 मार्च को दूसरी पाली और 17 मार्च को दोनों पालियों में वैयक्तिक सहायक (158 पद) पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 30 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षाएं होंगी

परीक्षा के लिए देहरादून में 11, हरिद्वार में पांच, पौड़ी गढ़वाल में एक, टिहरी में एक, उत्तरकाशी में एक, चमोली में एक, नैनीताल में छह, अल्मोड़ा में एक, पिथौरागढ़ में एक, चंपावत में एक और बागेश्वर में एक परीक्षा केंद्र यानी तीन दिन में कुल 30 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षाएं होंगी। 

चूंकि, प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कंप्यूटर केंद्रों की कमी है। विशेषरूप से अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, उत्तरकाशी और पौड़ी के युवाओं को ऑनलाइन परीक्षा के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इसमें उनका समय और पैसा अधिक खर्च होता है। इन सभी जिलों के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत आयोग ने 465 टैबलेट का प्रयोग करने की घोषणा की है। इन सभी जिलों के युवाओं के परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर नहीं होगा, बल्कि परीक्षा टैबलेट पर होगी। 

आयोग के अध्यक्ष एस राजू ने बताया कि कंप्यूटर के मुकाबले इससे परीक्षा देने में कोई भी अंतर नहीं है। यह कंप्यूटर के मुकाबले ज्यादा यूजर फ्रेंडली है क्योंकि मोबाइल फोन की तरह स्क्रीन टच करके उम्मीदवार अपनी परीक्षा दे सकते हैं। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि आठ मार्च को दोनों भर्ती परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed