फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Student union elections 2023 in colleges and Universities today voting and Result All Update

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव: विद्यार्थी परिषद का परचम, अध्यक्ष पद पर एबीवीपी का 56 व एनएसयूआई का 32 पदों पर कब्जा

Tue, 07 Nov 2023 09:53 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 07 Nov 2023 09:53 PM IST
सार

Uttarakhand Student union elections 2023:  राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों में सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। देहरादून के डीएवी पीजी कालेज में किसी बात को लेकर छात्रों के बीच टकराव हो गया। इस पर पुलिस को लाठी फटकारनी पड़ी।

विज्ञापन
Uttarakhand Student union elections 2023 in colleges and Universities today voting and Result All Update
एसजीआरआर में जीते प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के छात्रसंघ चुनाव में विद्यार्थी परिषद ने फिर परचम लहराया है। परिषद ने छात्रसंघ अध्यक्ष के 56 और महासचिव के 46 पदों समेत 327 पदों पर जीत दर्ज की है। एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद पर 32, महासचिव पद पर 27 समेत 218 पदों पर जीत का दावा किया है।

विज्ञापन


हालांकि परिषद को राज्य के बड़े महाविद्यालयों में से एक डीएवी पीजी कॉलेज में झटका लगा है। यहां अध्यक्ष पद पर आर्यन छात्र संगठन के सिद्धार्थ अग्रवाल ने एबीवीपी के यशवंत पंवार को हराकर परिषद के पिछले 14 साल से लगातार जीत के विजय रथ को रोक दिया। कुछ मामलों को छोड़ कर अन्य सभी जगह चुनाव शांतिपूर्वक रहे।
विज्ञापन


Student Union Election Result: डीएवी कॉलेज...एबीवीपी को हरा पहली बार आर्यन ग्रुप ने जीता अध्यक्ष पद

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों में सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। देहरादून के डीएवी पीजी कालेज में किसी बात को लेकर छात्रों के बीच टकराव हो गया। इस पर पुलिस को लाठी फटकारनी पड़ी। टिहरी जिले के बाल गंगा महाविद्यालय सेंदुल में महाविद्यालय में प्रत्याशियों की 75 प्रतिशत उपस्थिति न होने की वजह से सभी 17 प्रत्याशियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इस पर छात्रों ने हंगामा किया। पुरोला में अध्यक्ष पद प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने पर दोनों प्रत्याशियों का छह-छह माह का कार्यकाल रहेगा।

छात्र संगठन आर्यन ने दिखाया दमखम
छात्र संगठन आर्यन ने डीएवी पीजी कालेज देहरादून में अध्यक्ष, कोटद्वार में सचिव, ऋषिकेश में सचिव, उत्तरकाशी में अध्यक्ष, डीबीएस कालेज में अध्यक्ष व सचिव, पोखरी चमोली में सचिव पद पर जीत दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed