फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student Union Election Result DAV College Aryan Group won post of President for the first time after defeated

Student Union Election Result: डीएवी कॉलेज...एबीवीपी को हरा पहली बार आर्यन ग्रुप ने जीता अध्यक्ष पद

Tue, 07 Nov 2023 09:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 07 Nov 2023 09:39 PM IST
सार

चुनाव परिणाम जारी होने के बाद देर शाम को आर्यन छात्र संगठन के पदाधिकारी अपने समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाने के लिए कॉलेज के मुख्य गेट पर एकत्र हुए और जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
Student Union Election Result DAV College Aryan Group won post of President for the first time after defeated
डीएवी कॉलेज में जीत के बाद अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीएवी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर आर्यन छात्र संगठन के सिद्धार्थ अग्रवाल ने जीत दर्ज की। आर्यन ने अपने गठन के बाद पहली बार अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी उतारा था। मंगलवार को हुए मतदान में छात्रों के मुकाबले छात्राएं अपने वोट का प्रयोग करने में आगे रहीं। 28.14 प्रतिशत छात्र तो 36.40 प्रतिशत छात्राओं ने वोट किया। कुल मिलाकर 32.17 प्रतिशत वोट पड़ा।

विज्ञापन


सुबह नौ बजे डीएवी में वोटिंग शुरू हुई। छात्र व छात्राओं के लिए आठ-आठ बूथ बनाए गए थे। करीब दो बजे बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद तीन बजे मतगणना शुरू हुई और देर शाम को विजेताओं की घोषणा हुई। डीएवी में उपाध्यक्ष पद पर दिवाकर ग्रुप के अनुज शाह, सहसचिव पर एबीवीपी के चंद्रशेखर और विवि प्रतिनिधि पद पर एनएसयूआई की शालिनी भंडारी विजयी रहीं। मुख्य चुनाव अधिकारी डाॅ. राजेश कुमार ने विजेताओं की घोषणा की। प्राचार्य डाॅ. एसके सिंह ने विजेता छात्रों को प्रमाणपत्र दिए।
विज्ञापन


Student Union Election: डीएवी में आपस में भिड़े छात्र संगठन, चले लात-घूंसे, पुलिस ने लाठीचार्ज कर दौड़ाया
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव परिणाम जारी होने के बाद देर शाम को आर्यन छात्र संगठन के पदाधिकारी अपने समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाने के लिए कॉलेज के मुख्य गेट पर एकत्र हुए और जमकर नारेबाजी की।

दून में 20 फीसदी तक घट गया मत प्रतिशत

छात्रसंघ चुनाव में इस बार दून के सभी चार कॉलेज में करीब 20 फीसदी तक मत प्रतिशत घट गया। इसकी मुख्य वजह छात्रों के प्रवेश में देरी और सीयूईटी प्रवेश को बताया जा रहा है। छात्र नेताओं का कहना है अभी तक मेरिट के आधार पर कॉलेज में प्रवेश होते थे।

साल 2022 के आंकड़ों पर नजर डालें तो डीएवी में 4012 मत पड़े। जबकि, इस साल 2962 छात्रों ने ही वोट किया। एमकेपी में बीते साल 788 छात्राओं ने वोट डाला था। इस साल यह आंकड़ा 402 पर रुक गया।

ऐसे ही डीबीएस पीजी कॉलेज में 1451 छात्रों ने वोट किया था। जबकि, इस बार यह आंकड़ा 1076 रहा। एसजीआरआर में बीते साल 1235 छात्रों ने अपने वोट का प्रयोग किया था, जो इस साल सिर्फ 872 ही पहुंच पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed