{"_id":"5f401704048a4a46b3166b6b","slug":"uttarakhand-state-s-second-cyber-station-will-open-in-kumaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: देहरादून के बाद अब कुमाऊं में खुलेगा प्रदेश का दूसरा साइबर थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: देहरादून के बाद अब कुमाऊं में खुलेगा प्रदेश का दूसरा साइबर थाना
Sat, 22 Aug 2020 12:20 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:20 AM IST
सार
- शासन ने दी स्वीकृति, पुलिस मुख्यालय ने तेज की तैयारियां
- 2015 में देहरादून में खोला गया था पहला साइबर थाना
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में दूसरा साइबर थाना खोले जाने को शासन ने स्वीकृति दे दी है। यह थाना कमाऊं रेंज में खोला जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने थाना खोलने को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2015 में प्रदेश का पहला साइबर अपराध पुलिस स्टेशन देहरादून में खोला गया था।
विज्ञापन
इसके बाद से लोग यहां पर साइबर अपराधों की शिकायत करते हैं। थाने में साइबर वर्ल्ड की समझ रखने वाले पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को तैनात किया गया है। इससे काफी हद तक प्रदेश में साइबर अपराध पर अंकुश लगाया जा सका है। साथ ही साथ इन अपराधों के खुलासे में भी पुलिस की दक्षता बढ़ी है।
विज्ञापन
चूंकि, कुमाऊं क्षेत्र देहरादून से दूर होने के कारण यहां लोगों की पहुंच कम है। साथ ही एक ही थाने पर शिकायतों का बोझ भी बेहद अधिक था। लिहाजा, पुलिस मुख्यालय ने पिछले साल कुमाऊं क्षेत्र में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन खोले जाने की स्वीकृति मांगी थी। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शासन ने इस संबंध में अपनी अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
शासन की ओर से कुमाऊं में साइबर थाना खोले जाने को स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही वहां पर थाना स्थापित किया जाएगा। इससे वहां के लोगों को बैंकिंग धोखाधड़ी, ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़े फ्रॉड, सोशल मीडिया से संबंधित मामलों की शिकायतें दर्ज कराने में आसानी होगी।
-अशोक कुमार, डीजी कानून व्यवस्था, उत्तराखंड पुलिस