फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand State Nepali Language Committee celebrated its foundation day.

Dehradun News: उत्तराखंड राज्य नेपाली भाषा समिति ने मनाया स्थापना दिवस

Mon, 22 Jan 2024 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand State Nepali Language Committee celebrated its foundation day.
- समिति ने नेपाली भाषा सेनानियों को सम्मानित किया
विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य नेपाल भाषा समिति का नेहरू ग्राम में रविवार को 45वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान वरिष्ठ भाषा सेनानियों को सम्मानित किया गया। प्रेम प्रकाश भुसाल, गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा, समिति अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा व मेग बहादुर थापा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
भवंती उपाध्याय ने कहा कि 21 जनवरी 1979 में दुर्गा मंदिर नेहरू ग्राम में उत्तराखंड राज्य नेपाली भाषा समिति की स्थापना हुई थी। 20 अगस्त 1992 में भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में नेपाली भाषा शामिल करने में समिति का रोल अहम रहा था। गढ़ी कैंट स्थित चिल्ड्रन पार्क का नाम बदलकर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल पार्क, डोईवाला चौक का नाम शहीद दुर्गा मल्ल चौक रखने व अमर शहीद के जीवन को पाठ्यक्रम में शामिल करने में संस्था की ओर से प्रयास किए गए।
विज्ञापन




बताया कि राजकीय महाविद्यालय डोईवाला का नाम शहीद दुर्गा मल्ल, बीरपुर गढ़ी कैंट मार्ग का नाम मेजर धनसिंह थापा, शहीद मेजर दुर्गा मल्ल के नाम से डाक टिकट जारी कराया गया। साथ ही सरकार की ओर से नेपाली भाषा अकादमी का गठन करवाने में समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्थापना दिवस पर स्मारिका का विमोचन भी हुआ। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के नमक आंदोलन सहभागी खड़क बहादुर बिष्ट के जीवन पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम संचालन श्याम राणा ने किया। इस दौरान राजेंद्र मल्ल, ओपी गुरुंग, संजय थापा, महेश भुसाल, पुष्पा क्षेत्री, कर्नल जीवनक्षेत्री, कर्नल एमबी राना, कर्नल सीबी थापा, प्रभा शाह, कर्नल एसएम शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed