फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand State agitators said - select five areas and move forward in that direction

Uttarakhand: राज्य आंदोलनकारी बोले- पांच क्षेत्रों को चयनित कर उस दिशा में बढ़ें आगे, न हो असंतुलित विकास

Sun, 10 Nov 2024 04:41 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 10 Nov 2024 04:41 PM IST
सार

राज्य आंदोलनकारी कहा कहना है कि छोटी परियोजनाओं से न विस्थापन होगा न असंतुलित विकास। कहा कि राज्य में 2011 के बाद से लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं हुई। टिहरी डेम से 25 प्रतिशत रॉयल्टी उत्तराखंड को मिलनी चाहिए।
 

विज्ञापन
Uttarakhand State agitators said - select five areas and move forward in that direction
मीटिंग ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25वें साल में प्रवेश कर गया है। प्रदेश को प्रगति और समृद्धि के मुकाम तक ले जाने के लिए हमें सिर्फ पांच क्षेत्रों को चयनित कर उस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। ये क्षेत्र उद्यान, पशुपालन, वानिकी, पर्यटन और ऊर्जा हो सकते हैं।

विज्ञापन


यह कहना है राज्य आंदोलनकारियों का। उनका कहना है ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी परियोजनाएं बन रही हैं जिससे विस्थापन के साथ ही संतुलित विकास हो रहा है। इसके स्थान पर छोटी परियोजनाएं बननी चाहिए ताकि न विस्थापन हो न असंतुलित विकास।

विज्ञापन

वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र जुगरान के मुताबिक अलग राज्य बड़े संघर्षों के बाद मिला है। 42 से अधिक लोगों ने अपनी शहादत दी। विभिन्न गोलीकांड में 100 से अधिक लोग घायल हुए। हजारों लोग लाठीचार्ज में घायल हुए करीब एक हजार लोग जेल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


टिहरी डेम से 25 प्रतिशत रॉयल्टी उत्तराखंड को मिलनी चाहिए
इसके बावजूद राज्य आंदोलनकारियों के सपने आज भी अधूरे हैं। इसकी बड़ी वजह यह है कि इन 25 वर्षों में हम यह तय नहीं कर पाए कि किस दिशा में हमें आगे बढ़ना है। हमें प्रगति और समृद्धि के लिए पांच क्षेत्रों चिह्नित कर उन पर फोकस करना चाहिए।

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी बताते हैं कि सबसे पहले भ्रष्टाचार पर चोट के लिए लोकायुक्त की नियुक्ति की जानी चाहिए। राज्य में 2011 के बाद से लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं हुई। टिहरी डेम से 25 प्रतिशत रॉयल्टी उत्तराखंड को मिलनी चाहिए।



ये भी पढ़ें...Kedarnath: रात में पारा माइनस...कड़ाके की ठंड की बीच पुनर्निर्माण कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, जुटे हैं 700 मजदूर

इसके लिए ठोस पैरवी की जानी चाहिए। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट बताते हैं कि मूल निवास और सशक्त भू-कानून के मसले पर चर्चा होनी चाहिए कि आखिर हम क्या चाहते हैं। इस मसले को जनता के बीच ले जाने के बाद ही इस पर कोई निर्णय लिया जाना चाहिए।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed