फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand sports minister left gas subsidy.

उत्तराखंड के खेल मंत्री ने छोड़ी गैस सब्सिडी

Wed, 15 Jul 2015 10:59 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 15 Jul 2015 10:59 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand sports minister left gas subsidy.

डीबीटीएल (डायरेक्ट बेनिफिट ऑफ ट्रांसफर ऑन एलपीजी) योजना का पार्किंग पीरियड (एक अप्रैल से 30 जून) खत्म होने के बाद अब तेल कंपनियों ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर उत्तराखंड में भी उच्च वर्गीय लोगों से सब्सिडी छोड़ने की अपील करनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इस क्रम में खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल आगे आए हैं और उन्होंने सब्सिडी लेने से मना कर दिया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के अनुसार अब डीबीटीएल योजना के तहत उच्च वर्गीय उपभोक्ताओं से सब्सिडी छोड़ने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन


इसके लिए शहर के 8 आईओसी पंपों पर भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके बीच प्रदेश के खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने सब्सिडी छोड़ दी है। उन्होंने इसके लिए तेल कंपनी को फार्म भरकर दे दिया है। इसके साथ ही मसूरी विधायक गणेश जोशी और घनसाली विधायक भीमलाल आर्य ने भी गैस सब्सिडी छोड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों जनप्रतिनिधियों ने अन्य नेताओं से भी गरीब तबके के लोगों को गैस उपलब्ध कराने के लिए सब्सिडी छोड़ने की अपील की है। आईओसी के देहरादून क्षेत्र के क्षेत्रीय वितरण अधिकारी रोहन दलाल ने भी तीनों के गैस सब्सिडी छोड़ने की पुष्टि की है।


जिले में 3700 ने छोड़ी सब्सिडी

देहरादून जिले में अब तक कुल 3700 गैस उपभोक्ताओं ने गैस सब्सिडी लेने से मना कर दिया है। इसके लिए फार्म भरकर एजेंसी में भी जमा किए जा चुके हैं।

कइयों ने जमा नहीं किए कागज
डीबीटीएल योजना के तहत करीब 8 से 9 हजार लोगों ने अब तक कागज जमा नहीं किए हैं। इनमें से कुछ लोगों ने बैंक डिटेल तो कुछ ने आधार कार्ड आदि कागज एजेंसी में नहीं भेजे हैं। फिलहाल इनसे कंपनी संपर्क करने की कोशिश कर रही है। इनके कागज जमा नहीं करने पर सब्सिडी छोड़ी मानी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed