{"_id":"6362af601fa5a8048b56e1b8","slug":"uttarakhand-spicejet-all-flights-from-jolly-grant-airport-closed-indefinitely","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: जौलीग्रांट एयरपोर्ट से स्पाइसजेट की सभी उड़ानें अनिश्चितकाल के लिए बंद, पढ़ें जरूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: जौलीग्रांट एयरपोर्ट से स्पाइसजेट की सभी उड़ानें अनिश्चितकाल के लिए बंद, पढ़ें जरूरी जानकारी
Wed, 02 Nov 2022 11:30 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला(देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:30 PM IST
सार
स्पाइसजेट देहरादून एयरपोर्ट से वाराणसी, दिल्ली आदि कई शहरों के लिए हवाई सेवाएं देता रहा है। इसकी कई फ्लाइट देहरादून से चलती थीं, लेकिन अब इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया जा रहा है।
विज्ञापन
स्पाइस जेट
- फोटो : सोशल मीडिया(प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विमानन कंपनी स्पाइसजेट की देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गई हैं। इससे यात्रियों को अब अन्य कंपनियों की हवाई सेवाएं लेनी पड़ेंगी।
विज्ञापन
जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पिछले कुछ दिनों से विमानन कंपनी स्पाइसजेट के विमानों की आवाजाही अपरिहार्य कारणों से बंद हो गई। स्पाइसजेट देहरादून एयरपोर्ट से वाराणसी, दिल्ली आदि कई शहरों के लिए हवाई सेवाएं देता रहा है। इसकी कई फ्लाइट देहरादून से चलती थीं, लेकिन अब इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए जल्द विंटर शेड्यूल भी जारी होने वाला है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि विमानन कंपनी की उड़ानें अनिश्चितकालीन बंद हुई हैं, लेकिन क्यों हुई हैं इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन