फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand SOP ready for providing free training to youth for Agniveer recruitment, these are the standards

Uttarakhand: अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देने की एसओपी तैयार, ये हैं मानक

Thu, 23 Oct 2025 07:50 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 23 Oct 2025 07:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खेल विभाग ने भर्ती से पहले प्रशिक्षण देने की एसओपी तैयार की है। प्रशिक्षण का मकसद युवाओं को अग्निवीर भर्ती के लिए तैयार करना है, जिससे वह सेना में अपना करियर बना सकें।

विज्ञापन
Uttarakhand SOP ready for providing free training to youth for Agniveer recruitment, these are the standards
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देने की मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) खेल विभाग ने तैयार कर ली है। विभाग की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए युवाओं के हाईस्कूल में 45 प्रतिशत या उससे अधिक अंक के साथ राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खेल विभाग ने भर्ती से पहले प्रशिक्षण देने की एसओपी तैयार की है। प्रशिक्षण का मकसद युवाओं को अग्निवीर भर्ती के लिए तैयार करना है, जिससे वह सेना में अपना करियर बना सकें। अग्निवीर भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए इच्छुक युवक व युवतियों के लिए उत्तराखंड राज्य का मूल व स्थायी निवासी या उत्तराखंड राज्य में किसी संस्थान में अध्ययनरत व सेवारत होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


इसके अलावा हाईस्कूल परीक्षा में प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक से अधिक व आयु 16 वर्ष से अधिक निर्धारित की गई। प्रशिक्षण के लिए जिला खेल कार्यालय व जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय में पंजीकरण करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: बदला मौसम...यमुनोत्री में बारिश और ओलावृष्टि, बदरीनाथ धाम की चोटियों पर हुई बर्फबारी

एसओपी में प्रशिक्षण के लिए स्वास्थ्य संबंधी प्रमाण पत्र जमा करना होगा। प्रशिक्षण के समय खेल की टी-शर्ट, नेकर, स्पोर्ट्स शूज, मौजा पहनकर आना होगा। शरीर पर किसी प्रकार कोई टैटू या अप्राकृतिक स्थायी निशान गुदा नहीं होना चाहिए।

उत्तराखंड की शानदार सैन्य परंपरा रही है, यहां के प्रत्येक परिवार से कोई न कोई सदस्य सेना में जाता है। इसीलिए सरकार अग्निवीर भर्ती से पूर्व प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। प्रदेश सरकार ने अग्निवीरों को सेवाकाल के बाद सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने का निर्णय लिया है।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed