फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand soldier Khushal Singh Garhiya death due to disease

उत्तराखंड के जवान की इलाज के दौरान दिल्ली में मौत, इस बीमारी से थे ग्रसित

Sun, 24 Dec 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर Updated Sun, 24 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand soldier Khushal Singh Garhiya death due to disease

20 कुमाऊं में तैनात कपकोट के पोथिंग गांव निवासी जवान का इलाज के दौरान निधन हो गया। निधन की सूचना मिलने से जवान के परिजन गहरे सदमे में हैं। जवान की मौत से कपकोट क्षेत्र में शोक की लहर है।

विज्ञापन


पोथिंग गांव के बिनाड़ी तोक निवासी खुशाल सिंह गढ़िया (41) पुत्र स्व. इंद्र सिंह गढ़िया 20 कुमाऊं में तैनात थे। फेफड़ों में संक्रमण के बाद जम्मू के आर्मी अस्पताल में उनका इलाज किया गया। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उन्हें 11 दिसंबर को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


वहां शनिवार की रात इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। खुशाल सिंह सेना में वर्ष 2000 में भर्ती हुए थे। उनके निधन के समाचार से परिजन गहरे सदमे में हैं। खुशाल सिंह अपने पीछे मां खिमुली देवी, पत्नी गंगा देवी, 13 वर्षीय बेटी ऊषा और 11 वर्षीय पुत्र पवन को छोड़ गए हैं। खुशाल सिंह का शव सोमवार की शाम तक बागेश्वर पहुंचने की संभावना है। कपकोट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed