{"_id":"62222085bd141d4f2243d7ae","slug":"uttarakhand-snow-leopard-red-fox-and-rare-wildlife-seen-in-nanda-devi-national-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क में लगाए ट्रैप कैमरों में कैद हुई हिम तेंदुए, रेड फॉक्स सहित दुर्लभ वन्य जीवों की तस्वीरें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क में लगाए ट्रैप कैमरों में कैद हुई हिम तेंदुए, रेड फॉक्स सहित दुर्लभ वन्य जीवों की तस्वीरें
Fri, 04 Mar 2022 08:09 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 04 Mar 2022 08:09 PM IST
सार
हर साल नंदा देवी पार्क प्रशासन की ओर से वन्य जीवों पर नजर रखने के लिए विभिन्न जगहों पर ट्रैप कैमरे लगाए जाते हैं, जिससे जहां वन्य जीवों के बारे में जानकारी मिलती है।
विज्ञापन
हिम तेंदुआ, रेड फॉक्स सहित दुर्लभ वन्य जीवों
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क में पार्क प्रशासन की ओर से विभिन्न जगह पर लगाए गए ट्रैप कैमरों में हिम तेंदुआ, रेड फॉक्स सहित दुर्लभ वन्य जीवों की तस्वीरें कैद हुई हैं। एक साथ इतने वन्य जीव कैमरे में कैद होने से पार्क प्रशासन में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
नंदा देवी नेशनल पार्क का बड़ा हिस्सा अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाके में आता है, जिससे यहां पर दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीव निवास करते हैं। गर्मी और बरसात में यह वन्य जीव बर्फ वाले इलाके में चले जाते हैं, लेकिन सर्दियों में निचले क्षेत्रों तक बर्फ पड़ने से यह जीव निचले क्षेत्रों में भी विचरण करते रहते हैं।
विज्ञापन
Chardham: बाबा केदार की समाधि भंग कर रहे पर्यटक, कपाट बंद होने के बावजूद तृतीय केदार में आवाजाही से भड़के यहां लोग, तस्वीरें...
विज्ञापन
हर साल नंदा देवी पार्क प्रशासन की ओर से वन्य जीवों पर नजर रखने के लिए विभिन्न जगहों पर ट्रैप कैमरे लगाए जाते हैं, जिससे जहां वन्य जीवों के बारे में जानकारी मिलती है, वहीं वन्य जीव तस्करों पर भी नजर रखी जा सकती है। सर्दियां कम होने के साथ ही कैमरों में कैद तस्वीरों का आकलन किया जाता है।
इस बार पार्क में हिम तेंदुआ, रेड फॉक्स, हिमालयन थार, भरल सहित दूसरे दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीवों की तस्वीरें कैद हुई हैं। नंदा देवी नेशनल पार्क की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी पार्क के विभिन्न स्थानों पर ट्रैप कैमरे लगाए गए थे, जिसमें हिम तेंदुआ सहित दूसरे कई दुर्लभ प्रजाति के जीवों की तस्वीरें कैद हुई हैं।