{"_id":"573e151c4f1c1bd42fac73ac","slug":"uttarakhand-singing-and-dancing-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर छिड़ेगा उत्तराखंड सुर और ताल संग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर छिड़ेगा उत्तराखंड सुर और ताल संग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 20 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
डांस
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सुर और ताल का संग्राम एक बार फिर छिड़ने वाला है। इस बार डांस और सिंगिंग कंपटीशन का ग्रैंड फिनाले दिल्ली की जगह मुंबई में होगा। साथ ही सिंगिंग के प्रथम विजेता को पचास हजार की जगह एक लाख रुपये की धनराशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड सुर ताल संग्राम की आयोजक लोक गायिका कल्पना चौहान ने बताया कि 15 से 30 वर्ष तक की आयु वाले इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता में सिर्फ गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी गीत ही गाए जा सकते हैं और इन्हीं गीतों पर नृत्य करना होगा।
विज्ञापन
मुंबई में होगा ग्रैंड फिनाले
ऑडिशन 25 मई को मुंबई से शुरू होंगे और इसका ग्रैंड फिनाले भी मुंबई में ही होगा। दिल्ली, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में प्रतियोगियों के ऑडिशन लिए जाएंगे। हर जगह से तीन-तीन प्रतिभागी चुनने के बाद दून में सेमीफाइनल राउंड होगा। ग्रैंड फिनाले में गायक सोनू निगम, गायिका सपना अवस्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
साथ ही हिमानी शिवपुरी, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, निधि नौटियाल, भावना बर्थवाल, दीपक डोबरियाल भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि सिंगिंग कंपटीशन के प्रथम विजेता को एक लाख रुपये, द्वितीय को 31 हजार और तृतीय को 11 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
डांस प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को 51 हजार, द्वितीय को 21 हजार और तृतीय को 11 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। मौके पर राजेंद्र चौहान, चंद्रवीर गायत्री आदि उपस्थित थे।
कब कहां होंगे ऑडिशन
मुंबई - 25 मई
चंडीगढ़ - 1 जून
दिल्ली - 2 जून
नैनीताल - 4 जून
पिथौरागढ़ - 6 जून
बागेश्वर - 8 जून
कर्णप्रयाग - 10 जून
श्रीनगर - 11 जून
लैंसडाऊन - 12 जून
चंबा - 14 जून
देहरादून - 16 जून