फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand: Services of 20 doctors who have been absent for long time have ended

उत्तराखंड: लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 20 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त, खाली पदों पर होंगी नई भर्तियां

Thu, 30 Jul 2020 08:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 30 Jul 2020 08:29 PM IST
सार

  • शासन ने जारी किया आदेश, अब खाली पदों पर होगी नए डॉक्टरों की भर्ती

विज्ञापन
uttarakhand: Services of 20 doctors who have been absent for long time have ended
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड सरकार ने नियुक्ति के बाद से गैरहाजिर 20 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इस संबंध में सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी ने बृहस्पतिवार को आदेश जारी किए हैं। अब खाली पदों पर स्वास्थ्य विभाग नए डॉक्टरों की भर्ती कर सकेगा। 

विज्ञापन


उत्तराखंड प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग(पीएमएचएस) के 20 डॉक्टरों को लंबे समय से गैर हाजिर रहने पर सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इसमें डॉ. रितेश चौहान उप जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा, डॉ. हेम चंद्र भट्ट जिला चिकित्सालय बागेश्वर, डॉ. दीपक सेमवाल सीएचसी कर्णप्रयाग, डॉ. अमित कुमार पांडेय सीएचसी घाट चमोली, डॉ. संदीप सिंह सीएचसी कर्णप्रयाग, डॉ. रजनी शर्मा जिला चिकित्सालय चंपावत, डॉ. शुुभंकर प्रतीक लाल सीएचसी मसूरी, डॉ. सचिन सैनी पीएचसी पिरान कलियर, डॉ. रमेश कुमार सीएचसी लक्सर, डॉ. उत्कर्ष तेवतिया संयुक्त चिकित्सालय रुड़की, डॉ. विकास कुमार झा संयुक्त चिकित्सालय रामनगर, डॉ. सुरेंद्र कुमार संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर, डॉ. गौरव आर्य जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग, डॉ. सरफराज हुसैन सीएचसी थत्यूड़ टिहरी, डॉ. योगेश आहुजा सीएचसी लंबगांव टिहरी, डॉ. अंजलि चौहान सीएचसी जसपुर, डॉ. मंयक कश्मीरा सीएचसी खटीमा, डॉ. बच्चा बाबू सीएचसी गदरपुर, डॉ. ईशा गुप्ता सीएचसी बाजपुर, डॉ. अखिल अग्रवाल जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी शामिल हैं।
विज्ञापन



ये डॉक्टर नियुक्ति के बाद से संबंधित अस्पतालों में तैनाती देकर गायब हैं। विभाग की ओर से कई बार नोटिस भी जारी किया गया। इसके बाद भी डॉक्टर वापस नहीं लौटे। इस कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, विभाग भी इनकी जगह नई भर्ती नहीं कर पा रहा था। अब विभाग खाली पदों पर नई भर्ती कर सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed