फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Secretariat Union Election: Four Candidates Apply for Election

उत्तराखंड सचिवालय संघ चुनाव: अध्यक्ष पद पर चार दावेदार चुनाव मैदान में उतरे 

Tue, 19 Jan 2021 11:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 19 Jan 2021 11:48 PM IST
सार

  • पांच ने खरीदा नामांकन पत्र, एक ने नहीं किया जमा, बुधवार को हो सकेगी नाम वापसी 
  • निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने जारी की नामांकन की सूची
  • 22 जनवरी को होने जा रहा है सचिवालय संघ का द्विवार्षिक चुनाव

विज्ञापन
Uttarakhand Secretariat Union Election: Four Candidates Apply for Election
उत्तराखंड सचिवालय - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड सचिवालय संघ के अध्यक्ष पद पर इस बार चार दावेदार चुनाव मैदान में उतरे हैं। पांच ने नामांकन पत्र खरीदा था लेकिन मंगलवार को इनमें से चार ने नामांकन किया। 22 जनवरी को संघ के द्विवार्षिक चुनाव होने जा रहे हैं।

विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि अध्यक्ष पद पर चार, महासचिव पद पर चार, उपाध्यक्ष पद पर तीन, कोषाध्यक्ष पद पर एक, संयुक्त सचिव के दो पदों के लिए तीन, प्रचार सचिव के लिए एक, संप्रेक्षक के लिए एक, सदस्य कार्यकारिणी में लेखा संवर्ग के लिए एक, कंप्यूटर ऑपरेटर संवर्ग के लिए एक, सचिवालय सहायक संवर्ग के लिए एक नामांकन हुआ है। 
विज्ञापन


कार्यकारिणी सदस्यों में उपसचिव से अपर सचिव संवर्ग, अनुसूचित संवर्ग, अनुभाग अधिकारी संवर्ग, समीक्षा अधिकारी संवर्ग, सहायक समीक्षा अधिकारी संवर्ग, निजी सचिव संवर्ग, सचिवालय सुरक्षा संवर्ग, वाहन चालक संवर्ग के लिए एक भी नामांकन नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी को दोपहर एक बजे तक नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। इसके बाद अंतिम प्रत्याशी सूची जारी की जाएगी। 22 जनवरी को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा और शाम को साढ़े चार बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस पद पर किसने किया नामांकन
अध्यक्ष : दीपक जोशी, बलवंत सिंह जयाड़ा, नरेंद्र प्रसाद रतूड़ी और राजीव नयन पांडेय।
उपाध्यक्ष : विजेंद्र सिंह, अरविंद प्रकाश भट्ट और सुनील कुमार लखेड़ा।
महासचिव : राकेश चंद्र जोशी, व्योमकेश दूबे, प्रदीप पपनै, विमल जोशी।
संयुक्त सचिव : अनिल कुमार उनियाल, शुभम और चंदन सिंह बिष्ट।
कोषाध्यक्ष : बच्ची सिंह
प्रचार सचिव : राकेश सिंह मेहर 
संप्रेक्षक : अरविंद कुमार
सदस्य पद हेतु : अमित शर्मा (लेखा संवर्ग), जगत सिंह डसीला (सचिवालय सहायक संवर्ग) और संदीप सिंह बिष्ट (कंप्यूटर ऑपरेटर संवर्ग) 

प्रत्याशी सहित तीन लोग एक अनुभाग में 45 सेकेंड ही कर सकेंगे प्रचार

सचिवालय संघ के द्विवार्षिक चुनाव में इस बार कोविड-19 ने कई नियमों में बदलाव कर दिया गया है। एक ओर प्रत्याशी अपने साथ दो लोगों को ले जाकर प्रचार कर सकता है तो दूसरी ओर एक अनुभाग में उसे केवल 45 सेकेंड तक ही ठहरने का मौका दिया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी आचार संहिता में कई ऐसे प्रावधान किए गए हैं।

सार्वजनिक संपत्ति पर किसी भी प्रकार की प्रचार सामग्री चस्पा नहीं कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सोशल मीडिया में प्रचार को तवज्जो देने को कहा गया है। 20 जनवरी को दोपहर दो बजे से चार बजे के बीच सभी उम्मीदवारों को अनुभाग और कार्यालयों में जाकर प्रचार का मौका दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने साथ केवल दो लोगों को ही प्रचार में रख सकेगा। किसी भी अनुभाग या कार्यालय में केवल चार फीट तक ही प्रवेश कर सकेंगे।

किसी भी अनुभाग या कार्यालय में केवल 45 सेकेंड तक ही रुक सकते हैं। प्रचार सामग्री में ए-4 साइज का पोस्टर का प्रयोग किया जाएगा, लेकिन इसे चस्पा नहीं किया जा सकेगा। कोई भी उम्मीदवार दूसरे के प्रति दुष्प्रचार या दुर्व्यवहार नहीं करेगा। प्लास्टिक से बनी प्रचार सामग्री प्रतिबंधित होगी।

दो जनवरी को दोपहर दो बजे से साढ़े तीन बजे तक सचिवालय के एटीएम चौक पर सभी उम्मीदवारों की आम सभा होगी। मतदान के दिन भी कोविड-19 से जुड़े सभी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं संघ के चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास के मुताबिक बेहतर माहौल में सभी को चुनाव में हिस्सा लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed