{"_id":"691f0c303bce1964c20e9f9a","slug":"uttarakhand-secretariat-service-review-officer-assistant-review-officer-computer-operator-bumper-transfers-t-2025-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: नई तबादला नीति से पहली बार 95 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, यहां देखें पूरी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: नई तबादला नीति से पहली बार 95 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, यहां देखें पूरी सूची
Thu, 20 Nov 2025 06:16 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 20 Nov 2025 06:16 PM IST
सार
Uttarakhand News: पिछले दिनों ही सचिवालय में तबादला नीति लागू हुई थी। आज पहली बार नीति के तहत सचिवालय में बंपर तबादले हुए।
विज्ञापन
तबादले।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई तबादला नीति लागू होने के बाद सचिवालय प्रशासन ने पहली बार 95 समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी व कंप्यूटर ऑपरेटरों के तबादले कर दिए हैं। अब इनसे उच्च पदों पर तबादला सूची जारी होने का इंतजार है।
विज्ञापन
बीते दिनों सचिवालय प्रशासन ने सचिवालय सेवा के अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए नई तबादला नीति लागू की थी। इस नीति के तहत वैसे तो पहले ही तबादले होने थे लेकिन कुछ कारणों से अटके थे। सचिवालय संघ, सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ ने इस नीति के तहत तबादले न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। अब सचिव सचिवालय प्रशासन दीपेंद्र कुमार चौधरी ने तबादला नीति के तहत 95 अधिकारी, कर्मचारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें 49 समीक्षा अधिकारी, 15 सहायक समीक्षा अधिकारी और 31 कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं।
विज्ञापन
Uttarakhand: वन और उप वन क्षेत्राधिकारियों के लिए अच्छी खबर; वर्दी भत्ता हुआ दोगुना, आदेश जारी
विज्ञापन
खास बात ये है कि तमाम अनुभाग ऐसे हैं, जिनमें ये समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी व कंप्यूटर ऑपरेटर पांच साल से भी अधिक समय से जमे हुए थे। इन सभी के अनुभाग बदल गए हैं। अब इनसे उच्च पदों अनुभाग अधिकारी, अनुसचिव, उप सचिव, संयुक्त सचिव के पदों पर तबादले की सूची जारी होने का इंतजार है। इनमें भी तमाम ऐसे अधिकारी हैं जो कि वर्षों से एक ही विभाग में डटे हुए हैं। सचिवालय संघ का ये भी कहना था कि इस कारण दूसरे लोगों को मौका नहीं मिल पा रहा।