फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: secretariat 68 personnel section changed

उत्तराखंड: सचिवालय कर्मियों के अनुभागों में बड़ा फेरबदल, 68 कर्मियों के अनुभाग बदले

Fri, 14 Aug 2020 07:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 14 Aug 2020 07:50 PM IST
सार

  • आरओ, एआरओ, कंप्यूटर आपरेटर और चपरासियों तक में किया बदलाव 

विज्ञापन
Uttarakhand: secretariat 68 personnel section changed
उत्तराखंड सचिवालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड सचिवालय प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आदेश पर अमल करते हुए 68 कर्मियों के अनुभागों में फेरबदल कर दिया। सीएम के आदेशों के क्रम में सचिवालय प्रशासन ने 39 समीक्षा अधिकारियों, सहायक समीक्षा अधिकारियों, कंप्यूटर आपरेटरों और 29 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का दूसरे अनुभागों में तबादला किया है। 

विज्ञापन


फाइलों को दबाने और उनकी सुस्त रफ्तार से नाराज मुख्यमंत्री ने सचिव स्तर तक के अधिकारियों की बैठक में खुलकर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने ताकीद किया था कि सचिवालय में तीन साल की निर्धारित अवधि पूरी कर चुके कर्मचारियों की पहचान हो और उन्हें तत्काल प्रभाव से बदला जाए।
विज्ञापन


इस क्रम में सचिवालय प्रशासन ने शुक्रवार को सात अनुभागों के कर्मियों को बदलने के आदेश जारी कर दिए। इनमें डेढ़ दर्जन अनुभागों के समीक्षा अधिकारी से लेकर चपरासी तक कुल 68 कर्मियों की कुर्सियां हिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी सचिव सचिवालय प्रशासन भूपाल सिंह मनराल ने इस संबंध में आदेश किए। उत्तराखंड सचिवालय के इतिहास में पहली बार इतने व्यापक पैमाने पर अनुभागों से कर्मचारियों को बदला गया है। इससे पूर्व लोनिवि अनुभाग एक में फाइल लंबित रहने को लेकर अनुभाग अधिकारी से लेकर चपरासी तक को बदल दिया गया था। 

इन अनुभागों से हटाए गए कर्मचारी
सिंचाई एक, उद्यान व रेशम, सिंचाई दो, नियोजन एक, गृह एक, लघु सिंचाई, समाज कल्याण चार, औद्योगिक विकास खनन एक, कार्मिक एवं सतर्कता, अल्पसंख्यक कल्याण, परिवहन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, शहरी विकास, आबकारी, सहकारिता, पेयजल, पंचायतीराज, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा, मुख्य सचिव कार्यालय, लोनिवि, संस्कृति एवं धर्मस्व,  मत्स्य, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, न्याय अनुभाग।

यहां मिली समीक्षा अधिकारियों को तैनाती

प्रवीण चंद्र को उद्यान एवं रेशम, जयपाल सिंह को सिंचाई एक, आशीष कुमार मिश्र को नियोजन एक, जयपाल सिंह चौहान को सिंचाई दो, मगन चंद्र राणा को गृह दो, रणवीर सिंह को सिंचाई दो, संजीव रावत को समाज कल्याण चार, मधु बिष्ट को लघु सिंचाई, विनोद बर्त्वाल को कार्मिक तीन, बिशन सिंह सोनाल को लोनिवि दो, राजीव नेगी को खनन एक, बिंदु गुंज्याल को चिकित्सा शिक्षा एक, प्रकाश चंद भट्ट को परिवहन एक, अनुपमा नौटियाल को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, विजय सिंह तड़ियाल को शहरी विकास एक, सावित्री पुंडीर को औद्योगिक विकास अनुभाग दो, आशुतोष कपरवाण को सहकारिता, गन्ना व चीनी अनुभाग दो,  राकेश कोठियाल आबकारी, वीरेंद्र सिंह चौहान पंचायतीराज दो, जतिन कुमार झा पेयजल एक,  अनिल कुमार थपलियाल विद्यालयी शिक्षा दो, यशवंत सिंह पेयजल अनुभाग दो, गजेंद्र प्रसाद पंत अल्पसंख्यक कल्याण व दुर्गा प्रसाद चंदोला सचिवालय प्रवेश पत्र कार्यालय में तैनाती मिली है। 

13 एआरओ, दो कंप्यूटर आपरेटर 29 चतुर्थ कर्मी भी हटाए
अनुभागों से 13 सहायक समीक्षा अधिकारी व दो कंप्यूटर आपरेटर हटाए गए। उनके अलावा सचिवालय परिचारक, होमगार्ड, पीआरडी कार्मिकों को भी अनुभागों से हटाकर दूसरे अनुभागों में तैनात किया गया।

अनुभाग अधिकारियों की सूची भी तैयार
शासन ने लोनिवि, आबकारी, खनन, पेयजल, सिंचाई, आवास समेत सात अनुभागों के अनुभाग अधिकारियों को हटाने की सूची तैयार की है। ये आदेश भी देर शाम या सोमवार तक जारी हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed