{"_id":"5d7f760e8ebc3e016c1394ae","slug":"uttarakhand-sdrf-team-reached-andhra-pradesh-for-tourist-rescue-in-boat-capsized","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्रप्रदेश में नाव डूबने से लापता सैलानियों के रेस्क्यू को पहुंची उत्तराखंड एडसीआरएफ की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंध्रप्रदेश में नाव डूबने से लापता सैलानियों के रेस्क्यू को पहुंची उत्तराखंड एडसीआरएफ की टीम
Tue, 17 Sep 2019 08:28 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 17 Sep 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
गोदावरी नदी में डूबे सैलानियों को तलाशने उत्तराखंड एसडीआरएफ की छह सदस्यीय टीम भी सोमवार को आंध्र प्रदेश पहुंच गई। एसडीआरएफ टीम सोनार सिस्टम और अंडर वाटर ड्रोन आदि अत्याधुनिक उपकरणों को लेकर हवाई मार्ग से गई थी।
विज्ञापन
एसडीआरएफ की सेनानायक तृप्ति भट्ट के मुताबिक आंध्र प्रदेश के देवी पट्टन इलाके में 15 सितंबर को सैलानियों से भरी नौका गोदावरी में पलट गई थी। नाव में नौ चालक दल समेत 60 लोग सवार थे। अभी तक 25 लोग लापता हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड एसडीआरएफ की फ्लड टीम नदी के तेज बहाव में रेस्क्यू और सर्चिंग में पारंगत मानी जाती है। बिहार और उत्तर प्रदेश मेें रेस्क्यू कार्य में अपनी काबलियत साबित कर चुकी है। इसी कड़ी में फ्लड टीम को हवाई मार्ग से आंध्र प्रदेश भेजा गया है। छह सदस्यीय दल इंस्पेक्टर जितेंद्र जोशी के नेतृत्व में गया है।
विज्ञापन