फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand Scholarship Scam: case on haryana up seven teacher institutions

दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाला : हरियाणा, यूपी के सात शैक्षिक संस्थानों पर दर्ज होगा मुकदमा

Sun, 11 Oct 2020 01:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 11 Oct 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand Scholarship Scam: case on haryana up seven teacher institutions
प्रतीकात्मक तस्वीर

दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले में हरियाणा और यूपी के सात शैक्षिक संस्थान और फंस गए हैं। एसआईटी ने इन शैक्षिक संस्थानों में दर्शाए गए विद्यार्थियों के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन करने में भारी अनियमितताओं का खुलासा किया है। सभी संस्थानों पर केस दर्ज करने के लिए एसआईटी ने पीएचक्यू को रिपोर्ट भेज दी है। एसआईटी सूत्रों की मानें तो सात मुकदमे दर्ज होने के बाद बाहरी संस्थानों की जांच को बंद कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


जिले के तीन हजार एससी-एसटी और ओबीसी छात्र-छात्राओं को बाहरी शैक्षिक संस्थानों में दाखिला दिखाकर फर्जी कोर्स कराने का खुलासा होने पर एसआईटी जांच बैठाई गई थी। वर्ष 2019 से शुरू हुई जांच के बाद आए दिन नए खुलासे होते रहे हैं। संस्थानों में जिन विद्यार्थियों का प्रवेश दिखाया गया था, वे कभी संस्थान नहीं गए थे। विद्यार्थियों को कोर्स कराने के नाम पर करोड़ों रुपये बांटे गए थे लेकिन उनके बैंक खाते में कोई धनराशि पहुंची ही नहीं थी। जिन विद्यार्थियों के खाते में धनराशि पहुंची तो दलालों ने उक्त राशि को गलती से आने की बात कहकर वापस ले लिया। 
विज्ञापन


एसआईटी ने बाहरी राज्यों में दर्शाए 2900 सौ विद्यार्थियों के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कर लिया है। इसमें दो हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के नाम पर फर्जीवाड़ा सामने आ चुका है। घोटाले में लिप्त बाहरी राज्यों के 39 शैक्षिक संस्थान और 55 दलालों के खिलाफ जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी में केस दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक एसआईटी विद्यार्थियों के दस्तावेजों में छेड़छाड़ करने और बैंक खातों में आए रुपये वापस मांगने वाले 15 दलालों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसआईटी प्रभारी देवेंद्र पींचा ने बताया कि हरियाणा और यूपी के सात शैक्षिक संस्थानों के खिलाफ गड़बड़ी मिली है। संस्थानों पर कार्रवाई के लिए एसएसपी ने पीएचक्यू को रिपोर्ट भेज दी है। 

आठ शैक्षिक संस्थानों की मांगी रिपोर्ट 

एसआईटी प्रभारी देवेंद्र पींचा ने शनिवार को टीम के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान बाहरी राज्यों के शैक्षिक संस्थानों पर हुई कार्रवाई के साथ ही अग्रिम कार्रवाई पर चर्चा की गई। जिले में आठ शैक्षिक संस्थानों के खिलाफ शुरू हुई जांच की भी समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि सभी संस्थानों के खिलाफ अभी तक कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। संवाद 


सिडकुल घोटाले की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी 

सिडकुल निर्माण में हुए घोटाले में अब तक हुई कार्रवाई की रिपोर्ट एसआईटी ने मुख्यालय को भेज दी है। एसआईटी सूत्रों ने बताया कि घोटाले की जांच के लिए तकनीकी कमेटी का गठन होना था। कमेटी का गठन होने के बाद प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। करोड़ों रुपये का घोटाला होने पर जांच में अभी लंबा समय लगेगा। अब तक की रिपोर्ट भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed