फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand saurav in mister united world competition 2019

उत्तराखंड के सौरव ने बढ़ाया गौरव, मिस्टर युनाइटेड वर्ल्ड प्रतियोगिता में करेगा भारत का प्रतिनिधित्व 

Wed, 15 May 2019 12:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal दीपक सिंह नेगी, अमर उजाला, हल्द्वानी
दीपक सिंह नेगी, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 15 May 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand saurav in mister united world competition 2019
प्रतीकात्मक - फोटो : मिस्टर युनाईटेड कॉनटिनेंट्स मेल पेजेंट

पहाड़ के युवा अभिनय, गायन और मॉडलिंग में भी प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं। शीशमहल हल्द्वानी निवासी सौरव सिंह रावत जल्द ही बैंकाक के पटाया में आयोजित होने वाली मिस्टर युनाइटेड वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

विज्ञापन


सौरव ने बताया कि चार से सात मई तक हैदराबाद में मैन ऑफ दि वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें उन्होंने देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए 26 प्रतिभागियों से साथ हिस्सा लिया। उन्होंने टॉप सात में स्थान बनाते हुए मिस्टर युनाइटेड वर्ल्ड इंडिया विनर का टाइटल जीता। प्रतियोगिता में उन्हें बेस्ट फिटनेस मॉडल का खिताब भी दिया गया। 
विज्ञापन


इसके बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए पांच लोगों का चयन हुआ है। ये सभी पांच विभिन्न प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसी शृंखला में सबसे पहले मिस्टर युनाइटेड वर्ल्ड प्रतियोगिता का 22 से 27 मई तक बैंकाक के पटाया में आयोजन होने जा रहा है, जिसमें वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में 20 देशों के प्रतिभागी शामिल होंगे। 2014 में सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से इंटरमीडिएट करने वाले सौरव ने कुमाऊं यूनिवर्सिटी से स्नातक किया है और बीते दो वर्षों से वह गुरुग्राम में सर्टिफाइड जिम ट्रेनर हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय गुरु अक्षय रायचुरकर, मां अनीता रावत, भाई अभिषेक रावत सहित रिश्तेदारों और दोस्तों को दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे कर रहे तैयारी
सौरव ने बताया कि वह रोजाना कई घंटे जिम में बिता रहे हैं। टैलेंट राउंड के लिए डांस प्रतियोगिता की तैयारी चल रही है। रोजाना ब्राउन ब्रेड, पीनेट बटर, 300 ग्राम उलबा हुआ चिकन और सब्जियां खाते हैं। 


वोट अपील
प्रतियोगिता में विजेता बनने के लिए सौरव को ऑनलाइन वोटों की जरूरत होगी। उन्होंने बताया कि मिस्टर यूनाइटेड वर्ल्ड के फेसबुक पर अधिकारिक पेज पर वोटिंग का लिंक शेयर किया जाएगा जिसके आधार पर टूर्नामेंट में आगे की राह तय होगी। उन्होंने लोगों से पेज पर जाकर उनके लिए वोट करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed