{"_id":"601d71e9efe28a47c24960e4","slug":"uttarakhand-sarkari-naukri-2021-news-uksssc-will-start-recruitment-process-for-574-posts-from-10th-february","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 574 पदों पर होगी भर्ती, 10 फरवरी से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 574 पदों पर होगी भर्ती, 10 फरवरी से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
Sat, 06 Feb 2021 02:45 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 06 Feb 2021 02:45 AM IST
सार
- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग दस फरवरी से शुरू करने जा रहा है भर्ती के आवेदन
- विभिन्न विभागों में एक समान अर्हता वाले लेखाकार के पदों पर होगी यह भर्ती
विज्ञापन
job Demo Photo
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए है। बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने प्रदेश में सहायक लेखाकार, सहायक समीक्षा अधिकारी, लेखाकार, कैशियर कम सहायक लेखाकार, लेखा परीक्षा, कार्यालय सहायक तृतीय लेखा के 541 पदों के साथ ही सचिवालय सुरक्षा संवर्ग के अंतर्गत रक्षक के 33 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन सभी पदों के लिए दस फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि इन सभी पदों के लिए दस फरवरी से 26 मार्च तक आवेदन किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराना होगा। लेखाकार, सहायक लेखाकार के पदों के लिए न्यूनतम योग्यता बीकॉम और रक्षक के पदों के लिए 10वीं पास की रखी गई है। इन दोनों भर्तियों के लिए जुलाई में परीक्षा प्रस्तावित है।
विज्ञापन
आयोग सचिव के मुताबिक, अब एक समान अर्हता वाले विभिन्न विभागों के पदों के लिए एक ही भर्ती परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। लिहाजा, लेखाकार भर्ती का जो नोटिफिकेशन जारी किया गया है, उसमें 49 विभागों में सहायक लेखाकार के पदों पर भर्ती की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
किसके कितने पदों पर मौका
सहायक लेखाकार - 469 पद
सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) एक पद
लेखाकार नौ पद
कैशियर कम सहायक लेखाकार एक पद
लेखा परीक्षक 57 पद
कार्यालय सहायक तृतीय (लेखा) चार पद
सचिवालय सुरक्षा संवर्ग के अंतर्गत रक्षक 33 पद
आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी - 300 रुपये
एससी, एसटी, दिव्यांग, ईडब्ल्यूएस - 150 रुपये
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 10 फरवरी
आवेदन की अंतिम तिथि : 26 मार्च
आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि : 28 मार्च
भर्ती परीक्षा की प्रस्तावित तिथि : जुलाई
सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) एक पद
लेखाकार नौ पद
कैशियर कम सहायक लेखाकार एक पद
लेखा परीक्षक 57 पद
कार्यालय सहायक तृतीय (लेखा) चार पद
सचिवालय सुरक्षा संवर्ग के अंतर्गत रक्षक 33 पद
आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी - 300 रुपये
एससी, एसटी, दिव्यांग, ईडब्ल्यूएस - 150 रुपये
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 10 फरवरी
आवेदन की अंतिम तिथि : 26 मार्च
आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि : 28 मार्च
भर्ती परीक्षा की प्रस्तावित तिथि : जुलाई