फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand's all religious properties will be tax-free

उत्तराखंड की सभी धार्मिक संपत्तियां होंगी टैक्स फ्री: सीएम

Mon, 17 Apr 2017 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 17 Apr 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand's all religious properties will be tax-free

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने धार्मिक गतिविधियां संचालित करने वाले आश्रमों, मठ मंदिरों और धर्मशालाओं को कर मुक्त रखने की घोषणा की है। धर्मिक प्रतिष्ठानों का  व्यावसायिक हिस्सा इस व्यवस्था से इतर रहेगा।

विज्ञापन


 मुख्यमंत्री ने अभी से कुंभ-2021 की तैयारियों के लिए योजना बनाने की घोषणा करते हुए साधु संतों से सहयोग मांगा। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को कार्ययोजना तैयार कर उन पर कार्य कराने को निर्देशित किया। उन्होंने प्रदेश से भ्रष्टाचार उखाड़ने के लिए स्वयं को हठयोग का खिलाड़ी बताया।    
विज्ञापन


सोमवार को निरंजनी अखाड़ा में संत समाज की ओर से आयोजित आशीर्वाद समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री ने संतों से आशीर्वाद लिया एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि संतुलित एवं पारदर्शी विकास  के साथ ही दूरस्थ एवं पिछड़े क्षेत्रों का विकास राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार हठयोग की साधना कर चुकी है। पूरे प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करना सरकार का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने संतों की मांग पर जिन आश्रमों एवं धार्मिक स्थलों पर व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होती हैं, उन आश्रमों एवं धार्मिक स्थलों को मुख्यमंत्री ने कर मुक्त करने की घोषणा की।

अखाड़ा परिषद से सहयोग मांगा।

Uttarakhand's all religious properties will be tax-free

इसके बाद उन्होंने कुंभ- 2021 में होने वाले कुंभ की तैयारियों को लेकर साधु समाज एवं अखाड़ा परिषद के मार्गदर्शन से नई योजनाएं बनाने के लिए सहयोग मांगा। उन्होंने हरिद्वार में सुंदर, भव्य एवं सुविधा युक्त कुंभ का आयोजन करने की बात कहते हुए शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से कार्ययोजना बनाने को कहा।

उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन के तहत हरिद्वार की निर्मलता एवं स्वच्छता के लिए साधु समाज के योगदान के लिए शहरी विकास मंत्री को संतों से मिलकर समाधान करने को कहा। सांसद डा रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि केंद्र सरकार की नमामि गंगे, चारधाम योजना से उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है।

तीर्थयात्री एवं पर्यटक देवभूमि उत्तराखंड एवं अध्यात्म की राजधानी हरिद्वार में पूर्ण सुरक्षा के साथ यात्रा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टेंड अप एवं स्टार्ट अप योजनाओं से देश ने विश्व में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि धर्मसत्ता का राजसत्ता को पूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा है।

इससे राजसत्ता पथभ्रष्ट नहीं हो सकती। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि अखाड़ा संतों की रक्षा करते हैं और श्रीराम मंदिर बनाने में पूर्ण सहति रहेगी। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण कोर्ट सहमति दे या विपक्ष, मंदिर बनकर रहेगा। मेयर मनोज गर्ग ने मुख्यमंत्री के सामने विकास का खाका प्रस्तुत किया। संचालन डा. अशोक मिश्र ने किया।

सब्जी फलों के वेस्ट से बनाए एंजाइम

Uttarakhand's all religious properties will be tax-free

इस अवसर पर जूना अखाड़ा के सचिव महंत प्रेम गिरि महाराज, श्रीमहंत रघुमुनि महाराज, महंत रविंद्र पुरी, महंत प्रेम गिरि, महंत रघुवीर दास, महंत सुखदेव मुनि, महंत मोहनदास, महंत कमलदास, मोहनदास, श्याम मुनि, लखन गिरि, अंबिका पुरी, रामरत्न गिरि, गोपाल दास, भगवानदास, सदानंद, शिवानंद, उमाशंकर, विधायक सुरेश राठौर, डा. एके घिल्डियाल, डा. एसके बत्रा, डा. संजय माहेश्वरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह, ललित मिगलानी, अनिरुद्घ भाटी, विकास तिवारी, नरेश शर्मा, हरजीत सिंह, मृदुल कौशिक, आशु चौधरी, कामनी सडाना, सुभाष चंद आदि शामिल हुए।       

 लावारिश नहीं घूमेगी गोमाता       
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हरिद्वार सहित अन्य तीर्थों पर गोवंश को लावारिस नहीं घूमने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने हरिद्वार में एक भूमि चिह्नित की हुई है। जहां पर खुले में घूमने वाले गोवंश को संरक्षित कर रखा जाएगा। 

सब्जी फलों के वेस्ट से बनाए एंजाइम       
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बदबू से निजात दिलाने के लिए सरकार ने एक एंजाइम तैयार किया है। एंजाइम के प्रयोग से बदबूदार क्षेत्र मात्र आधे घंटे में बदबू से मुक्त हो जाता है। उन्होंने एंजाइम तैयार करने की प्रक्रिया समझाते हुए कहा कि सब्जी और फल के वेस्टेज में एक केमिकल की सहायता से एंजाइम तैयार किया जा सकता है। एंजाइम के बैक्टीरिया जितने भी दूर जाएंगे उतने ही दूर बदबू के साथ मक्खी, मच्छर आदि सब मर जाएंगे। उन्होंने बताया कि देहरादून के बाद उत्तरकाशी में टीम काम कर रही है, शीघ्र ही अन्य प्रदेशों में काम शुरू हो जाएगा। इससे गंगा भी स्वच्छ और निर्मल होगी।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed