फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand rumor of child theft in mountain, five people in doubt surrounded by crowd

उत्तराखंडः अब पहाड़ में भी बच्चा चोर गिरोह की दहशत, शक में पांच लोगों को भीड़ ने घेरा

Mon, 16 Sep 2019 10:27 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 16 Sep 2019 10:27 AM IST
सार

  • स्वयं को फेरीवाला बताने पर नहीं माने स्थानीय लोग, मारने पीटने पर हुए उतारू
  • हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसआई ने कराया मामला शांत

विज्ञापन
uttarakhand rumor of child theft in mountain, five people in doubt surrounded by crowd
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पहाड़ में अब बच्चा चोर गिरोह की दहशत फैलने लगी है। पौड़ीखाल में शनिवार रात को टैक्सी से पहुंचे पांच अपरिचित लोगों को स्थानीय लोगों ने बच्चा चोर गिरोह के शक में घेर लिया। पांचों लोगों ने स्वयं को फेरीवाला बताया, लेकिन लोग नहीं माने और मारने पीटने पर उतारू हो गए। हंगामा बढ़ने के कुछ देर एसआई पुलिस टीम के साथ पहुंचे और मामला शांत कराया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


निवर्तमान प्रधान रजनीशकांत तिवाड़ी ने बताया कि जब यह पांचों लोग रात को एक होटल में खाना खाने के लिए पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों को इन पर बच्चा चोर गिरोह होने का शक हुआ। जिस पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने इन्हें घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछे जाने पर इन लोगों ने स्वयं को फेरीवाला बताया, लेकिन तब भी लोगों को इनकी बातों पर भरोसा नहीं हुआ। लोग मारने पीटने पर उतारू हो गए। इस बीच वहां पहुंचे निवर्तमान प्रधान तिवाड़ी और पूर्व प्रधान केशवानंद डंगवाल सहित कमलजीत डबोला ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंचे एसआई मिथुन कुमार इन पांचों को थाना ले गए। इस दौरान संदिग्धों की पहचान किए जाने को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस के समक्ष जमकर हंगामा भी किया, जिसके बाद थाना प्रभारी हिंडोलाखाल जेपी कोहली ने लोगों को बताया कि पांचों लोगों से पूछताछ की गई है। उनके नाम और पते का भी सत्यापन किया गया है।

यह लोग मूलरूप से रामपुर उत्तर प्रदेश के निवासी है। जो कि काफी समय से सतपुली में रहकर फेरी का काम करते हैं। फेरी करने के लिए ही यह लोग यहां पहुंचे थे। पुलिस के समझाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हो पाया। जिसके बाद लोग वापस अपने घरों को लौट गए।

बच्चा चोरी की अफवाहों की रोकथाम के दिए निर्देश

थाना पुलिस ने आगामी पंचायती चुनावों और अजनबी लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के संबंध में ग्राम प्रहरियों की बैठक ली। इस अवसर पर बच्चा चोरी संबंधी अफवाहों की रोकथाम के लिए ग्राम प्रहरियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

थाना परिसर में आयोजित बैठक में थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने कहा कि आजकल सोशल मीडिया में बच्चे चोरी की गलत पोस्टों के कारण क्षेत्र में अफवाहें चल रही है। इससे बेकसूर लोग निशाने में आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सभी ग्राम प्रहरी अपने अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को बताए कि यदि उनको कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है, तो  वह उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे। साथ ही उक्त व्यक्ति के साथ मारपीट न करें, पहले सत्यता को जानें।

उन्होंने आसपास के क्षेत्र के सभी पूर्व प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जिलापंचायत सदस्यों से ऐसी अफवाहों को रोकने में आगे आने को कहा। इस मौके पर  ग्राम प्रहरी महावीर सिंह, नारायण सिंह, अर्जुन सिंह, विशनपाल, सुरेंद्र दत्त, परमानंद, चैत सिंह, जबर सिंह व शिव सिंह ने अपने क्षेत्रों की स्थिति के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed