उत्तराखंड: लाखों छात्राओं पर रोडवेज ने डाला 'बोझ'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा करने वाली छात्राओं को अब इसके लिए दस रुपये जमा करना होगा। कार्ड बनाने के नाम पर इस शुल्क का प्रावधान किया गया है। इस संबंध में रोडवेज के डिपो को निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार से ही यह व्यवस्था लागू कर दी गई।
प्रदेश सरकार की ओर से करीब चार साल पहले रोडवेज की बसों में छात्राओं के लिए निशुल्क यात्रा का प्रावधान किया गया था। इसके लिए छात्राओं से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता था, लेकिन अब इसके लिए छात्राओं को सालाना दस रुपये का भुगतान करना होगा।
कार्ड के खर्च के नाम पर उक्त शुल्क का प्रावधान रोडवेज की ओर से किया गया था। इसके तहत कार्ड बनवाने वाली रुड़की की करीब 25 छात्राओं से मंगलवार को दस रुपये का शुल्क वसूला गया।
मंगलवार से लागू हुई नई व्यवस्था
मालूम हो कि प्रदेश सरकार की ओर इस योजना के तहत विभिन्न स्कूलों की ओर से छात्राओं की सूची रोडवेज डिपो को भेजी जाती थी। वहीं छात्राएं व्यक्तिगत रूप से भी डिपो से पास हासिल कर सकती थीं। रुड़की डिपो में ही योजना के तहत 100 से अधिक स्कूल शामिल हैं। साथ ही करीब 20 हजार छात्राएं योजना का लाभ ले रही हैं।
इनका है कहना
पहले भी इस संबंध में निर्देश दिए गए थे, लेकिन व्यवस्था क्रियान्वित नहीं हो पाई थी। अब मुख्यालय के लिखित निर्देश के बाद छात्राओं से कार्ड बनाने के दस रुपये चार्ज किए जा रहे हैं। मंगलवार से यह व्यवस्था लागू की गई। इसके तहत स्कूलों को भी इस संबंध में पत्र प्रेषित किए जाएंगे।
-जेके शर्मा, सहायक महाप्रबंधक, रुड़की डिपो।