{"_id":"582b6eb44f1c1bd53b8ff227","slug":"uttarakhand-roadways-strike-in-24-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 से जाम हो जाएंगे उत्तराखंड में बसों के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 से जाम हो जाएंगे उत्तराखंड में बसों के पहिए
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 16 Nov 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
देहरादून आईएसबीटी
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आश्वासन के बाद भी आउटसोर्स कर्मियों को संविदा पर करने का प्रस्ताव दो कैबिनेट में नहीं लाने पर रोडवेज कर्मचारी प्रदेश सरकार के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने आपात बैठक कर 24 नवंबर से बेमियादी हड़ताल पर जाने और 29 को सचिवालय कूच की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
मंगलवार को हुई बैठक में यूनियन के महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि वे काफी दिनों से निगम में 2500 आउटसोर्स चालक-परिचालकों और 500 तकनीकी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। विगत 16 सितंबर को परिवहन मंत्री और सचिव के साथ उनकी वार्ता में प्रस्ताव कैबिनेट में लाने का समझौता हुआ था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने भी इस संबंध में प्रस्ताव लाने का निर्देश दिया था। इसी आश्वासन पर यूनियन ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया था। तब से दो कैबिनेट बैठक हो चुकी है, लेकिन इस संबंध में प्रस्ताव नहीं लाया गया। लिहाजा कर्मचारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
चौधरी ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री और निगम के एमडी को आंदोलन का नोटिस भेज दिया गया है। आईएसबीटी पर हुई बैठक में क्षेत्रीय मंत्री केपी सिंह, हरेंद्र सिंह, संदीप, राजसिंह, नरेंद्र कुमार, अंकुर छोकर आदि मौजूद रहे।