फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand roadways service from nepal to delhi

नेपाल से दिल्ली बस सेवा इसी माह होगी शुरू

Sun, 14 Aug 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 14 Aug 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand roadways service from nepal to delhi
उत्तराखंड रोडवेज बस

नेपाल से दिल्ली के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सेवा इसी माह के अंतिम सप्ताह से शुरू हो जाएगी। यहां परिवहन निगम की दो बसें प्रतिदिन चलेंगी।

विज्ञापन


भारत-नेपाल मैत्री के तहत बसों के संचालन के लिए केंद्र सरकार से पहले ही अनुमति मिल चुकी है। शनिवार को इस संबंध में नेपाल सरकार की अधिकृत महाकाली सेती यातायात व्यवसायी समिति महेंद्रनगर (नेपाल) से उत्तराखंड परिवहन निगम का करार हो गया है।
विज्ञापन


इसी के साथ नेपाल से देहरादून बस सेवा शुरू करने के लिए भी प्रस्ताव तैयार हो चुका है। नेपाल में बसें महेंद्रनगर से चलेंगीं। इसके बाद उत्तराखंड में बनवसा, खटीमा, रुद्रपुर होते हुए यूपी में मुरादाबाद होकर दिल्ली जाएंगी। महेंद्रनगर (नेपाल) से दिल्ली तक बस 400 किमी का सफर तय करेगी। इसका किराया 400 रुपये लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल-दिल्ली बस सेवा शुरू होने से लोगों को आसानी हो जाएगी। अभी तक लोग नेपाल जाने के लिए बनवसा से साधन ढूंढते थे। नेपाल से आने वालों को यहीं से साधन मिलता था। नेपाल सरकार की अधिकृत समिति से करार होने के बाद राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) से परमिट जारी किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा के लिए परिवहन निगम ने बसें तय कर दी हैं।

नेपाल-दिल्ली बस सेवा के साथ ही उत्तराखंड परिवहन निगम ने नेपाल-देहरादून बस सेवा शुरू करने के लिए भी केंद्र सरकार से अनुमति मांगी है। निगम ने इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेज दिया है। उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि नेपाल-दिल्ली बस सेवा के लिए केंद्र से पहले अनुमति मिल चुकी है। इसी माह के अंतिम सप्ताह में यह बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।


नेपाल-देहरादून बस सेवा के संबंध में परिवहन मंत्री नव प्रभात ने बताया कि समिति से बात हो गई है। केंद्र की अनुमति मिलने के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम की दो बसें प्रतिदिन देहरादून से वाया हरिद्वार, काशीपुर, खटीमा, बनबसा होते हुए नेपाल जाएंगी। वहीं, नेपाल भी दो बसों का संचालन देहरादून के लिए करेगा।

शनिवार को नेपाल के प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन मंत्री नवप्रभात से उनके विकासनगर स्थित आवास पर मुलाकात की। इस मौके पर उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन और महाकाली सेती यातायात व्यवसायी समिति के अध्यक्ष नवीन भट्ट भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed