फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand roadways employees Talks successful after half-day strike agitation ends

Uttarakhand: आधे दिन हड़ताल के बाद वार्ता सफल, रोडवेज कर्मचारियों का आंदोलन समाप्त, फिलहाल परमिट देने पर रोक

Wed, 23 Oct 2024 08:37 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 23 Oct 2024 08:37 PM IST
सार

मोर्चा की हड़ताल से प्रदेश में बसों का करीब 70 फीसदी संचालन प्रभावित रहा। सचिव परिवहन बृजेश संत की अध्यक्षता में मोर्चा पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई।

विज्ञापन
Uttarakhand roadways employees Talks successful after half-day strike agitation ends
रोडवेज कर्मियों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोडवेज के मार्गों पर निजी बसों को परमिट देने के विरोध में उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की हड़ताल समाप्त हो गई है। आधे दिन तक हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। परिवहन विभाग, निगम के अफसरों के साथ वार्ता और चार बिंदुओं पर सहमति बनने के बाद मोर्चा ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा की।

विज्ञापन


बुधवार को मोर्चा की हड़ताल से प्रदेश में बसों का करीब 70 फीसदी संचालन प्रभावित रहा। सचिव परिवहन बृजेश संत की अध्यक्षता में मोर्चा पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें निगम में कार्यरत संविदा, विशेष श्रेणी चालक, परिचालक एवं तकनीकी कार्मियों के नियमितीकरण पर निर्णय के लिए निगम के महाप्रबंधक प्रशासन, वित्त नियंत्रक, महाप्रबंधक कार्मिक व तकनीकी अधिकारी की समिति गठित करने पर सहमति बनी। यह समिति निगम एमडी को रिपोर्ट देगी। सभी कार्मिकों को नियमितीकरण नियमावली में शामिल करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


Haridwar: पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, खनन कारोबारी पर की थी फायरिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल परमिट देने का निर्णय स्थगित
बैठक में रोडवेज के मार्गों पर निजी बस संचालकों को परमिट जारी करने संबंधी अधिसूचना को निरस्त करने के संबंध में पुन: परीक्षण कर विचार को को लेकर एक समिति गठित होगी, जिसमें परिवहन व निगम के अफसर शामिल होंगे। फिलहाल परमिट देने का निर्णय स्थगित रखा गया है। बैठक में संयुक्त परिवहन आयुक्त एसके सिंह, निगम के महाप्रबंधक अनिल सिंह गर्ब्याल, सीपी कपूर, पवन मेहरा तो मोर्चा की ओर से संयोजक अशोक चौधरी, रविनंदन कुमार, रामकिशुन राम, राजीव खुल्बे मौजूद रहे।

दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर करेगा निगम
निगम के बेड़े में 500 में से 130 बसें जल्द शामिल होंगी। 175 बसें खरीदने का प्रस्ताव निगम बोर्ड से पास हो चुका है। बाकी की खरीद के लिए एमडी की अध्यक्षता में गठित समिति एक माह में अपनी सिफारिश सचिव परिवहन को देगी। आईएसबीटी आनंद विहार, कश्मीरी गेट व परिवहन निगम के अन्य डिपो के आसपास से हो रहे निजी बस संचालन के खिलाफ विशेष अभियान चलेगा। आईएसबीटी कश्मीरी गेट, आनंद विहार के भीतर से निजी बस संचालन के खिलाफ परिवहन निगम दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed