Haridwar: पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, खनन कारोबारी पर की थी फायरिंग
Haridwar News: बहादराबाद थाना क्षेत्र में कोर कॉलेज के पास रुड़की कोतवाली पुलिस और बहादराबाद एसओ नरेश राठौड़ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बदमाश वहां पहुंच गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में बुधवार शाम पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया, जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बदमाश ने अपने साथियों के साथ रुड़की के नगला इमरती में खनन कारोबारी पर फायरिंग की थी, जिसमें एक राहगीर को गोली लगी थी।
पुलिस के अनुसार घटना बुधवार की देर शाम की है। जब बहादराबाद थाना क्षेत्र में कोर कॉलेज के पास रुड़की कोतवाली पुलिस और बहादराबाद एसओ नरेश राठौड़, शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी दो अलग-अलग बाइकों पर चार संदिग्ध आते दिखाई दिए।
Haridwar News: गाड़ी में तोड़फोड़ और जानलेवा हमला करने में छात्र गिरफ्तार
पुलिस ने संदेह होने पर रुकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस पर तमंचे से फायर झोंक दिया और जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस ने पीछा करते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के दाएं पैर में गोली जा लगी और वह नीचे गिर गया। तीन मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।
पुलिस ने एंबुलेंस से घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भिजवाया। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल जिला अस्पताल पहुंचे। पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए घायल बदमाश को भी देखा। एसएसपी ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान नीतीश निवासी लक्सर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने रुड़की में खनन कारोबारी पर फायरिंग करने की बात कबूली है। अन्य तीन बदमाशों की तलाश की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.