फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Roadways buses will also Run for Himachal, Punjab, Haryana and Chandigarh soon

उत्तराखंड: हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए भी चलेंगी रोडवेज की बसें

Wed, 14 Oct 2020 10:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 Oct 2020 10:22 PM IST
सार

  • उत्तराखंड परिवहन निगम ने डिपो सहायक महाप्रबंधक को जारी किए आदेश 

विज्ञापन
Uttarakhand: Roadways buses will also Run for Himachal, Punjab, Haryana and Chandigarh soon
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बाद अब हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ राज्यों के बीच भी रोडवेज की बसों को संचालन शुरू होगा। उत्तराखंड परिवहन निगम ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। बसों का संचालन पूर्व निर्धारित समय सारिणी के हिसाब से होगा।

विज्ञापन


निगम के महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन ने इस संबंध में सभी डिपो सहायक महा प्रबंधकों को पत्र जारी किया है। पत्र में शासन स्तर से पड़ोसी राज्यों में अंतर्राज्यीय बस सेवाएं शुरू करने की अनुमति का उल्लेख किया गया है। कहा गया है कि इसके तहत उत्तर प्रदेश और राजस्थान से सीमित संख्या बसों का संचालन शुरू हो गया है।

विज्ञापन

इन रूटों पर चलेंगी बसें

हिमाचल, पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ राज्य की परिवहन निगम ने भी अंतर्राज्यीय बसों के संचालन की अनुमति दे दी है। उन्होंने निर्देश दिए कि कोविड-19 के संबंध में जारी एसओपी व तय मानकों का पालन करते हुए शिमला, धर्मशाला, मनाली, पांवटा साहिब, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, जालंधर, गुड़गांव, फरीदाबाद, सिरसा, हिसार, कैथल, अंबाला व चंडीगढ़ से संबंधित बस सेवा यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार संचालित की जाएं।

बसों का संचालन पूर्व निर्धारित समयसारिणी के अनुरूप होगा। उन्होंने कहा कि यदि डिपो में उक्त रूट की बसें सरेंडर हैं तो उन्हें तत्काल रिलीज कराकर संचालित कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed