{"_id":"07b789c065a12129d2fe8f5c4c03dd4e","slug":"uttarakhand-roadways-bus-will-not-go-from-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी सहारनपुर नहीं जाएंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी सहारनपुर नहीं जाएंगी बसें
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 28 Jul 2014 11:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के लिए देहरादून आईएसबीटी से रविवार को भी बस संचालित नहीं हुई।
विज्ञापन
अंबाला और पंजाब रूट की बसें भेजी
उधर, दिल्ली जाने वाली आधी बसें वाया करनाल और आधी हरिद्वार होते हुए गईं। जबकि अंबाला और पंजाब रूट की बसें वाया करनाल भेजी गईं।
सहारनपुर में दंगा होने के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम ने शनिवार सुबह से सहारनपुर के लिए बसों का संचालन रोका हुआ है। सहारनपुर के लिए निगम की 15 बसें संचालित होती हैं।
इस कारण सहारनपुर जाने के लिए लोगों को प्राइवेट बसों का सहारा लेना पड़ा। साथ ही दिल्ली रूट की हाईटेक बसों को रविवार दोपहर दो बजे तक वाया हरिद्वार भेजा गया।
विज्ञापन
वाया पौंटा ही भेजी गई बसें
जबकि दो बजे के बाद दिल्ली जाने वाली सभी बसों को छुटमुलपुर से भेजा गया। हालांकि अंबाला और पंजाब की बसों को रविवार को भी सहारनपुर की बजाए वाया पौंटा ही भेजा गया।
विज्ञापन
मंडलीय प्रबंधक संचालन सीपी कपूर ने बताया कि स्थिति सामान्य होने तक सहारनपुर के लिए बसों का संचालन बंद रहेगा।