फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand roadways bus met with accident.

रोडवेज बस की ट्रक से जबरदस्त भिड़ंत, दो की मौत, कई घायल

Sun, 10 Jan 2016 04:35 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार Updated Sun, 10 Jan 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand roadways bus met with accident.

उत्तराखंड में कोटद्वार से दिल्ली जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस की बिजनौर में एक ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को बिजनौर पुलिस की मदद से वहां के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से छह गंभीर घायलों को मेरठ रेफर कर दिया गया है। हादसे में मारे गए एक युवक की देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


रोडवेज ने मृतक आश्रितों को पचास हजार रुपए, गंभीर घायल को बीस हजार और सामान्य घायल को पांच हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। हादसे की वजह कोहरे में तेज रफ्तार बताई जा रही है। बिजनौर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटद्वार से सुबह छह बजे 18 सवारियों को लेकर निकली रोडवेज की बस करीब साढ़े सात बजे जैसे ही बिजनौर के पास सुवाहेड़ी गांव पहुंची। इसी बीच बिजनौर से नजीबाबाद की ओर आ रहे एक ट्रक के साथ उसकी भिड़ंत हो गई। बस में हाहाकार मच गया। बस की दाई ओर की साइड के परखच्चे उड़ गए।

मौके पर मच गई हाहाकार

uttarakhand roadways bus met with accident.

हादसे में कोटद्वार निवासी महिला सरिता उर्फ पिंकी (28) पत्नी विनोद चौधरी की मौके पर मौत हो गई। महिला मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले की निवासी है और यहां नौकरी करती थी। हादसे में एक 30 वर्षीय युवक की मौत हुई है। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

कोटद्वार डिपो के एजीएम बीके सैनी ने बताया कि मृतक की जेब से नगर पालिका कोटद्वार की तहबाजारी की पर्चियां मिली हैं। संभवत वह कोटद्वार में ठेली रेहड़ी लगाता हो। हादसे में लालपुर निवासी कुलदीप, उनकी पत्नी मीनाक्षी रावत, रतनपुर निवासी राजो देवी पत्नी भोपाल सिंह, विजय कर्णवाल, सोनाली पुत्री सुदर्शन, मानपुर निवासी चिरंजीलाल, बालम सिंह निवासी कोटद्वार घायल हो गए हैं।

बिजनौर पुलिस के अनुसार हादसे में नजीबाबाद और कीरतपुर क्षेत्र से बैठे नजीबाबाद निवासी रिजवाना पत्नी दिलशाद, उसका पांच साल का बेटा आमिर, नजीबाबाद के कीरतपुर भनेड़ा गांव निवासी फुरकाना पत्नी साजिद, उनकी बारह साल की बेटी मुस्कान, बेटा रिहान और बिजनौर के गांव सिरधनी निवासी अलीहसन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बिजनौर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जहां से गंभीर घायल अलीहसन, बालम सिंह, चिरंजीलाल, सोनाली, राजोदेवी और मीनाक्षी को मेरठ रेफर कर दिया गया है।  पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed